फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Bus on the Fatahar-Holi-Nyagran route breaks down every other day

Chamba News: फटाहर-होली-न्याग्रां रूट पर हर दूसरे दिन खराब हो रही बस

Fri, 30 Oct 2026 10:53 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Fri, 30 Oct 2026 10:53 PM IST
विज्ञापन
Bus on the Fatahar-Holi-Nyagran route breaks down every other day
बीच सफर में बस के जवाब देने से यात्रियों को निजी वाहनों का सहारा, जेब पर पड़ रहा अतिरिक्त बोझ
विज्ञापन

शुक्रवार को भी होली पहुंचते ही थमी बस, यात्रियों को बदलना पड़ा वाहन
संवाद न्यूज एजेंसी
होली (चंबा)। फटाहर-होली-न्याग्रां रूट पर चलने वाली बस की तकनीकी खराबी यात्रियों के लिए मुसीबत बन गई है। हर दूसरे या तीसरे दिन बस बीच रास्ते में खराब हो जाती है।
शुक्रवार को भी होली पहुंचने के बाद बस ने जवाब दे दिया। इसके चलते यात्रियों को आगे का सफर निजी छोटे वाहनों से पूरा करना पड़ा और अतिरिक्त किराया चुकाना पड़ा।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी विनोद कुमार, रोशन लाल, चमन सिंह, रिंकू कुमार, वीरेंद्र सिंह और सुनील कुमार ने बताया कि बस सेवा बाधित होने से रोजाना आवाजाही करने वालों और दूरदराज के गांवों में जाने वाले लोगों के जरूरी काम प्रभावित हो रहे हैं। उन्होंने परिवहन निगम प्रबंधन से इस रूट पर मौजूदा बस के स्थान पर अच्छी स्थिति वाली बस चलाने की मांग की है, ताकि यात्रियों को बीच रास्ते में वाहन बदलने की परेशानी न झेलनी पड़े। उधर, डीडीएम चंबा शुगल सिंह ने बताया कि बस में कई बार तकनीकी खराबी आ जाती है। इससे यात्रियों को असुविधा होती है। इस रूट पर बेहतर बस भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed