फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Bus filled to capacity, then passengers seated in trunk, video goes viral, investigation will be done

Chamba News: ठूंस-ठूंस कर भर ली बस, फिर डिग्गी में बैठाए यात्री, वीडियो वायरल, जांच होगी

Sun, 11 Aug 2024 10:05 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sun, 11 Aug 2024 10:05 PM IST
विज्ञापन
Bus filled to capacity, then passengers seated in trunk, video goes viral, investigation will be done
चंबा। चंबा-साहो रूट पर चलने वाली निजी बसों में लोगों की अनमोल जिंदगियां दांव पर लगाई जा रही हैं। पहले तो सवारियों को बसों में ठूंस-ठूंस कर भरा जा रहा है।
विज्ञापन


जब बस में जगह नहीं बच रही है तो यात्रियों के बाकायदा टिकट काटकर सामान रखने वाली डिग्गी में बैठा दिया जा रहा है। इसके बाद कंडक्टर डिग्गी बंद कर देता है। चंबा में ऐसा करते एक निजी बस परिचालक का वीडियो सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है।
विज्ञापन


हालांकि, सोशल मीडिया में वायरल हो रहे इस वीडियो की सत्यता का जांच के बाद ही पता चलेगा। उधर, परिवहन विभाग ने भी मामले में कार्रवाई करने की बात कही है। चंबा-साहो रूट पर चलने वाली निजी बसों में ओवरलोडिंग तो काफी दिन से चल रही है। अब डिग्गी में भी सवारियों को बैठाना शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोशल मीडिया में वायरल वीडियो में निजी बस का परिचालक सवारियों को बस के पीछे बनी डिग्गी में बैठाकर उनका टिकट काटता दिख रहा है। उसके बाद डिग्गी को बंद कर रहा है।

सामान रखने वाली डिग्गी में सवारी को नहीं बैठाया जा सकता। निजी बस के परिचालक ने अपने मालिक को ज्यादा पैसे कमाकर देने के लिए पहले तो बस के अंदर ठूंस-ठूंस कर सवारियां भर लीं।

इसके बाद अंदर जगह नहीं बची तो यात्रियों को डिग्गी में बैठाना शुरू कर दिया। मिंजर मेले के बाद चौगान में अस्थायी बाजार लगा है। इसके चलते इन दिनों निजी बसों में जमकर ओवरलोडिंग की जा रही है। कुछ वर्ष पहले मिंजर मेले के दौरान चंबा-धुलाड़ा मार्ग पर एक निजी बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। इसमें 52 लोगों ने जान गंवाई थी।


शायद पुलिस प्रशासन और परिवहन विभाग उस हादसे को भूल चुका है। उधर, क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी राम प्रकाश ने बताया कि उनके ध्यान में यह मामला लाया गया है। मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed