फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   bus crisise in chamba sihunta draman rout

द्रम्मण से सिहुंता रूट पर दौड़ने वाली तीन निजी बसों की आवाजाही बंद

Mon, 13 Jul 2020 07:39 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jul 2020 07:39 PM IST
विज्ञापन
bus crisise in chamba sihunta draman rout
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिहुंता (चंबा)। द्रम्मण से सिहुंता रूट पर शाम छह बजे बस सेवा शुरू करने की मांग जोर पकड़ने लगी है। राजपूत कल्याण सभा के पूर्व वरिष्ठ उपाध्यक्ष ओंकार सिंह चौहान, पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन इकाई सिहुंता के प्रधान बीएम शेख, ब्राह्मण प्रतिनिधि सभा के पूर्व प्रधान सोमदत्त शर्मा ने डीसी चंबा विवेक भाटिया और आरएम चंबा से मांग की है कि इस रूट पर सरकारी बस सेवा शुरू की जाए।
पदाधिकारियों ने बताया कि कोविड-19 के चलते सरकार ने अनलॉक-2 जारी किया है। इसके तहत सरकार ने शत प्रतिशत क्षमता पर निजी बसों और सरकारी बसों की आवाजाही शुरू की है। उन्होंने बताया द्रम्मण-सिहुंता रूट पर तीन बसें पहले चलती थी। मगर अब तीनों निजी बसें बंद हैं।
विज्ञापन

ऐसे में ग्रामीणों को आवाजाही के दौरान परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि अब ग्रामीणों को आवाजाही के लिए टैक्सी करनी पड़ रही है, जो कि काफी महंगी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि निजी बस ऑपरेटरों से प्रशासन बस चलाने संबंधित पूछताछ करें। अगर वे बसें चलाने में असमर्थ हैं, तो प्रशासन इस रूट पर शाम छह बजे सरकारी बस सेवा शुरू करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed