{"_id":"5dc83b0b8ebc3e5b5b3951ad","slug":"bus-chamba-news-sml313711896","type":"story","status":"publish","title_hn":"धूप खड़ी के समीप हवा में लटक गया निजी बस का टायर, टला बड़ा हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धूप खड़ी के समीप हवा में लटक गया निजी बस का टायर, टला बड़ा हादसा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खज्जियार(चंबा)। खज्जियार-डलहौजी मार्ग पर उस वक्त निजी बस में सवार यात्रियों की सांसे थम गई जब सड़क के नीचे लगा डंगा अचानक धंस गया। यह हादसा रविवार को सामने आया। बस में करीब दो दर्जन यात्री सवार थे। गनीमत यह रही कि बस नीचे खाई में नहीं लुढ़की, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। हादसे के दौरान चालक ने मुस्तैदी दिखाते हुए बस में सवार यात्रियों को सुरक्षित इमरजेंसी द्वार से बाहर निकाला।
प्राप्त जानकारी के अनुसार निजी बस डलहौजी से वाया खज्जियार होकर चंबा की तरफ जा रही थी। लेकिन बस जैसे ही धूप खड़ी के समीप पहुंची तो अचानक सड़क का डंगा बैठ गया। जिससे चालक की तरफ एक टायर हवा में लटक गया। बस के लटकते ही गाड़ी में चीखों पुकार मच गई। यात्री जोर-जोर से चिल्लाने लगे। चालक ने मुस्तैदी दिखाते हुए यात्रियों को इमरजेंसी द्वार के माध्यम से सुरक्षित बाहर निकाला। गौरतलब है कि जिला में बीते दिनों भारी बारिश व बर्फबारी हुई है। इस मार्ग पर भी बर्फ जमीं हुई थी। लोक निर्माण विभाग ने शुक्रवार को मार्ग से बर्फ हटाई व शनिवार को मार्ग वाहनों की आवाजाही के लिए बहाल किया। जिसके बाद मार्ग पर छोटे व बड़े वाहनों की आवाजाही शुरू हुई। बर्फबारी व बारिश के कारण सड़क किनारे लगे डंगे कच्चे हो गए हैं। माना जा रहा है कि यदि डंगा पूरी तरह बैठता को बस खाई में समा सकती थी।