{"_id":"66b103d4b7f1539a6e0a560f","slug":"bus-broke-down-midway-passengers-troubled-even-in-the-morning-chamba-news-c-88-1-cmb1003-130468-2024-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: बीच राह खराब हो गई बस, सुबह भी परेशान हुए यात्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: बीच राह खराब हो गई बस, सुबह भी परेशान हुए यात्री
Mon, 05 Aug 2024 10:24 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Mon, 05 Aug 2024 10:24 PM IST
विज्ञापन
खज्जियार (चंबा)। चंबा-खज्जियार रूट पर एचआरटीसी बस गेट के समीप खराब हो गई। यह बस रविवार देर शाम को खराब हुई। इसके खराब होने से यात्रियों को पैदल सफर तय करना पड़ा।
सोमवार सुबह भी खज्जियार से चंबा के लिए यात्रियों को बस नहीं मिल पाई। ऐसे में यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। यात्रियों का कहना है कि शाम को खज्जियार पहुंचने वाली बस सुबह चंबा के लिए रवाना होती है, मगर यह बस खराब हो गई। निगम की ओर से अन्य बस नहीं भेजी गई। यात्रियों में सुभाष कुमार, मनोज कुमार, रत्नी देवी, वीना देवी, पृथी चंद, कमला देवी, सृष्ठा देवी और रवि कुमार ने बताया कि निगम की ओर से खटारा बसें खज्जियार रूट पर भेजी जा रही हैं। यह बस रूट काफी चढ़ाई वाला है। बताया कि सुबह बस न मिलने के कारण लोग निजी टैक्सियों के जरिये मिंजर मेले में खरीदारी करने के लिए पहुंचे। ऐसे में लोगों को अधिक पैसे खर्च करने पड़े। लोगों ने निगम प्रबंधन से मांग की है कि खज्जियार के बेहतर स्थिति वाली बस को भेजा जाए। उधर, आरएम चंबा शुगल सिंह ने बताया कि यह मामला ध्यान में लाया गया है। इस बारे में जांच की जाएगी।
--