फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Budget of 1.5 crore, yet science block not made

चम्बा: डेढ़ करोड़ का बजट, फिर भी नहीं बना साइंस ब्लॉक

Sun, 12 Feb 2023 04:16 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 12 Feb 2023 04:16 AM IST
विज्ञापन
Budget of 1.5 crore, yet science block not made
कीड़ी, अठलुई, गुवाड़ी के विद्यार्थी कैसे बनेंगे डॉक्टर और इंजीनियर
विज्ञापन

केमिस्ट्री, बायो और फिजिक्स की लैबों का होना है निर्माण
संवाद न्यूज एजेंसी
साहो (चंबा)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कीड़ी में साइंस ब्लॉक का निर्माण डेढ़ करोड़ का बजट होने के बावजूद भी नहीं हो पाया है।
आलम यह है कि साइंस ब्लॉक के अभाव में विद्यार्थियों को मजबूर जिला मुख्यालय चंबा और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला साहो का रुख करना पड़ रहा है। हैरानी की बात है कि डेढ़ करोड़ का बजट स्वीकृत होने के बाद एक वर्ष पहले पहली किस्त के रूप में कुछ बजट जारी भी हो चुका है बावजूद इसके अभी तक साइंस ब्लॉक की नींव तक भी नहीं रखी गई है।
एसएमसी प्रधान चरण सिंह ठाकुर सहित अभिभावकों सुमित्रा देवी, उमा देवी, जरमो देवी, अर्जुन सिंह, परसराम, महिंद्र कुमार, राकेश कुमार आदि ने बताया कि राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कीड़ी में तीन पंचायतों कीड़ी, उठलुई और गुवाड़ी के गांवों लग्गा, कीड़ी, बंजल, रौणी, दलेई, पद्धरुई, शकला, भबला, त्रिठा, गुणू, डगोला, बेही आदि से सैकड़ों बच्चे उच्च शिक्षा हासिल करने के लिए स्कूल में पहुंचते हैं। उन्होंने बताया कि स्कूल में बनने वाले साइंस ब्लॉक का निरीक्षण करने के लिए विभागीय तकनीकी विंग की टीम भी हरी झंडी दे चुकी है बावजूद इसके अभी तक साइंस ब्लॉक का निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पाया है। ऐसे में विद्यालय के बच्चों को साइंस संकाय में शिक्षा अर्जित करने के लिए साहो और चंबा जाना पड़ रहा है। अभिभावकों ने शिक्षा विभाग से प्राथमिकता के आधार पर कीड़ी विद्यालय में साइंस ब्लॉक का निर्माण कार्य आरंभ करावने की मांग की है।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता जीत सिंह ठाकुर ने बताया कि विद्यालय में जमीन उपलब्ध नहीं होने से कार्य रुका है।
शिक्षा विभाग के उपनिदेशक प्यार सिंह चाढ़क ने बताया कि मामला उनके ध्यान में लाया गया है। साइंस ब्लॉक का कार्य आरंभ करने के बारे में लोक निर्माण विभाग से बात की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed