Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   BSNL tower was not installed even in the last month

Chamba News: चार माह में भी नहीं लगा बीएसएनएल का टावर

Sat, 06 Jul 2024 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jul 2024 11:58 PM IST
विज्ञापन
BSNL tower was not installed even in the last month
कार्य धीमी गति से होने के कारण लोगों में रोष
विज्ञापन

ग्रामीणों का आरोप, निगम नहीं ले रहा सुध
संवाद न्यूज एजेंसी
खज्जियार (चंबा)। विकास खंड चंबा के तहत ग्राम पंचायत खज्जियार के गांव पुखरी में मोबाइल सिग्नल का टावर स्थापित नहीं हो पाया है। इसके चलते ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि चार माह से टावर स्थापित करने का कार्य चल रहा है लेकिन अभी तक सेवाएं शुरू नहीं हो पाई हैं। इससे ग्रामीणों में रोष है। जानकारी के अनुसार टावर लगाने का कार्य चार माह पहले शुरू किया गया लेकिन अभी तक यह कार्य अधर में लटका हुआ है। ग्रामीणों चमन लाल, मनोज कुमार, पृथी चंद, धर्म चंद, किशन लाल, सूरज कुमार, मान चंद, कृष कुमार आदि का कहना है कि वे काफी समय से अपनी सिमें पोर्ट करवाकर बैठे हैं। उम्मीद थी कि यह टावर सुचारु हो जाएगा लेकिन अभी तक यह टावर शुरू नहीं हो पाया है। उन्होंने बताया कि टावर के सुचारु होने से क्षेत्र की करीब सात ग्राम पंचायतें खज्जियार, औड़ा, रिंडा, कोहलड़ी, सिंगी, पंजोह और चीलबंगला के सैकड़ों उपभोक्ताओं को बेहतर सिग्नल मिलेगा। उन्हें सिग्नल संबंधित समस्या से राहत मिलेगी लेकिन अभी तक टावर स्थापित नहीं हो पाया है। लोगों ने बीएसएनएल प्रबंधन से मांग की है कि जल्द टावर का कार्य पूरा कर इसे सुचारु किया जाए।

बीएसएनएल के सहायक अभियंता रोशन लाल का कहना है कि यह मामला उनके ध्यान में है। उन्होंने कहा कि एक बिजली लाइन के बीच आने से काम रुका हुआ है। कहा कि इसके बारे में बिजली बोर्ड को सूचित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed