फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Brother and sister clash with bears, chase them into the forest with sticks and stones.

Chamba News: भालुओं से भिड़ गए भाई-बहन, लाठी और पत्थरों से जंगल में खदेड़े

Mon, 03 Nov 2025 10:35 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Mon, 03 Nov 2025 10:35 PM IST
विज्ञापन
Brother and sister clash with bears, chase them into the forest with sticks and stones.
चंबा। उपमंडल चंबा के घरमाणी क्षेत्र के एक व्यक्ति और उनकी बहन ने हिम्मत दिखाते हुए उन पर हमला करने वाले तीन भालुओं को भागने पर मजबूर कर दिया। हालांकि इस दौरान वे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सोमवार को घरमाणी के रहने वाले किशोरी लाल (41) और उनकी बहन रीना (26) अधवारी से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान काकेई में मादा भालू और उसके दो बच्चों ने उन पर हमला कर दिया।
विज्ञापन

भालूओं के हमले के बावजूद भाई-बहन ने हिम्मत नहीं हारी और वे लाठी और पत्थरों से मुकाबला करते रहे। इसके साथ ही दोनों ने जोर-जोर से चिल्लाकर मदद के लिए पुकारा। उनकी आवाजें सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक वे भालुओं को जंगल में भाग चुके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने तुरंत घायल भाई-बहन को चंबा मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां उनका उपचार जारी है। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. जालम सिंह ने बताया कि दोनों की हालत फिलहाल खतरे से बाहर है।

उधर, पंचायत प्रधान पवन कुमार ने बताया कि भालुओं के हमले में उनके क्षेत्र के दो लोग घायल हुए हैं। उन्होंने प्रशासन और वन विभाग से मांग की है कि दोनों को उचित आर्थिक सहायता प्रदान की जाए।
स्थानीय लोगों ने किशोरी लाल और रीना की बहादुरी की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने सूझबूझ और साहस का परिचय देकर एक बड़ी अनहोनी को टाल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed