फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   bridge damage

जर्जर हो चुके पुल के रास्ते आवाजाही कर रहे आधा दर्जन गांव के लोग

Wed, 02 Sep 2020 11:27 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 02 Sep 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
bridge damage
चंबा। ग्राम पंचायत सराहन में साल खड्ड पर बने पुल की हालत जर्जर हो चुकी है। आधा दर्जन गांव के लोग जर्जर पुल के रास्ते आवाजाही कर रहे हैं। पुल के किनारे में लगी रेलिंग टूट चुकी हैं। इसके अलावा पुल के पर डाली गई लकड़ी की कड़ियां भी सड़ रही हैं। जिन्हे समय रहते बदला नहीं गया तो आने वाले समय में बड़ा हादसा हो सकता है। समस्या का समाधान करने के लिए ग्रामीण कई बार पंचायत प्रतिनिधियों व लोनिवि के अधिकारी को अवगत करवा चुके हैं। इसको लेकर ग्रामीणों में भारी रोष है।
विज्ञापन

ग्रामीणों में मनु कुमार, नीरज सिंह, अजय, मोनू, भिंद्र, बबलू, हितेश व राकेश कुमार ने बताया कि उपरोक्त पंचायत में साल खड्ड पर बने पुल के रास्ते चुल्ला, सलूंही, फलगत, पंडाहर, मतैरा व साहो के लोग आवाजाही करते हैं लेकिन पुल की हालत काफी दयनीय हो चुकी है। पुल के निर्माण के बाद शायद ही इसकी रिपेयर की गई है। स्कूली बच्चों सहित ग्रामीण इसी पुल के रास्ते आवाजाही करते हैं। ऐसे में पुल की जर्जर हालत को सुधारने के लिए ठोस कदम उठाए जाने की जरूरत है। उन्होंने प्रशासन व लोनिवि से पुल की हालत सुधारने की मांग की है।
विज्ञापन

लोनिवि के कनिष्ठ अभियंता संदेश कुमार ने बताया कि उनके ध्यान में यह मामला अभी लाया गया है। जल्द ही पुल की रिपेयर करने की व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed