फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   boy died after drowned in river

जीजा संग नहाने गए साले की डूबकर मौत

Sat, 12 Jun 2021 06:09 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 12 Jun 2021 06:09 PM IST
विज्ञापन
boy died after drowned in river
सिहुंता (चंबा)। लोहली खड्ड में नहाने गए एक युवक की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि युवक अपने जीजा के साथ खड्ड में नहाने निकला था। पैर फिसलने से युवक पानी में गिर गया और उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान अशोक कुमार पुत्र सरवन कुमार निवासी ग्राम बदुही डाकघर पातका के रूप में हुई हैं। युवक को खड्ड में डूबता देख उसके जीजा मदद के लिए चिल्लाने लगा। ग्रामीण चिल्लाने की आवाजें सुनकर मौके पर पहुंच गए और युवक को कड़ी मशक्कत के बाद खड्ड से बाहर निकाल कर पीएचसी समोट पहुंचाया। यहां पर चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

अशोक कुमार दो दिन पहले ही अपनी बहन के घर आया था। शुुक्रवार को वह अपने जीजा के साथ लोहली खड्ड में नहाने के लिए गया। यहां उसका अचानक पैर फिसला और वह गहरे पानी में डूब गया। मृतक के पिता ने बेटे की मौत पर कोई भी संदेह न करते हुए एसडीएम भटियात से पोस्टमार्टम न करवाने का आग्रह किया। एसडीएम के आदेश पर नायब तहसीलदार सिहुंता ने पीएचसी समोट में पहुंच कर बिना पोस्टमार्टम शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन

नायब तहसीलदार सिहुंता भूपेंद्र कश्यप ने लोहली खड्ड में युवक का पैर फिसल कर डूबने से मौत होने की पुष्टि की है। डीएसपी डलहौजी विशाल वर्मा ने कहा कि लोहली खड्ड में युवक की डूबने से मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने अस्पताल पहुंच कर भादंसं 174 के तहत कार्रवाई अमल में लाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed