{"_id":"a7cb4f89686b31cfd515bcf69cb43e66","slug":"boy-death-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चकलू में मछली को चारा डालते युवक डैम में गिरा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चकलू में मछली को चारा डालते युवक डैम में गिरा, मौत
ब्यूरो/ अमर उजाला, चंबा
Updated Sun, 10 Jan 2016 06:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चकलू के पास चमेरा बांध में मछली को चारा डाल रहे एक युवक की पानी में डूबने से मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार मन्नी पुत्र सुरेश कुमार निवासी गांव चकलू उम्र 23 साल शनिवार को बांध के किनारे मछली को चारा डालने गया था। मछली को आटा डालते समय उसका पैर फिसल गया और वह बांध के पानी में गिर गया। शाम होने तक जब युवक घर वापस नहीं लौटा तो उसके परिजनों ने उसको तलाशना शुरू किया। युवक के दोस्तों व आसपास के इलाके में पूरी तरह से छानबीन करने के बाद भी युवक का कुछ भी पता नहीं चला।
विज्ञापन
रविवार सुबह के समय जब युवक के परिजनों ने स्थानीय लोगों की मदद से चमेरा बांध के किनारे उसे ढूंढना शुरू किया तो उसी दौरान बांध के किनारे में युवक की लाश तैर रही थी जिसे स्थानीय लोगों ने पानी से बाहर निकाला। उसके बाद परिजनों ने युवक का रविवार को ही अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
मृतक के परिजनों के अनुसार मन्नी हर मंगलवार और शनिवार मछली को चारा डालने के लिए जाता था। शनिवार दोपहर के समय भी वह मछली को आटा डालने गया था लेकिन मछली को चारा डालते समय उसका पैर फिसल गया और वह पानी में डूब गया। पानी में डूबने के कारण मन्नी की मौत हो गई। मन्नी की मौत से पूरे चकलू इलाके में मातम का माहौल छा गया है।
विज्ञापन
उधर, परिजनों ने इस घटना की शिकायत पुलिस से नहीं की है। डीएसपी वीर बहादुर ने बताया कि पुलिस तक इस मामले की कोई सूचना नहीं पहुंची है।