{"_id":"606353168ebc3e8ca534149f","slug":"boy-dead-in-accident-i-chamba-chamba-news-sml365923959","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में युवक की मौत, चालक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में युवक की मौत, चालक घायल
विज्ञापन
कांडी-अथेड] सड़क पर फंगेई के पास दुर्घटनाग्रस्त वाहन।
- फोटो : Chamba
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुंडला/सलूणी/चंबा। लचोड़ी-अथेड़ मार्ग पर पिकअप दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा मंगलवार को दोपहर बाद हुआ। मृतक युवक की पहचान अंकु पुत्र बालम राम गांव संधवार डाकघर पण्ताह के रूप में हुई जबकि, घायल चालक की पहचान विपिन कुमार पुत्र भीमा गांव और डाकघर अथेड़ के रूप में है। घायल का उपचार चंबा मेडिकल कॉलेज में किया रहा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार गाड़ी में सवार दोनों लचोड़ी से ईंटें भरकर फंगेई ले जा रहे थे और वहीं लिंक मार्ग पर चालक ने गाड़ी से नियंत्रण खो दिया। इससे गाड़ी अनियंत्रित हो कर 500 फीट नीचे लुढ़क कर कांडी अथेड़ मार्ग पर गिर गई। गाड़ी के गिरने की आवाज सुनते ही आसपास के गांवों के लोग दुर्घटना स्थल पर पहुंच गए।
ग्रामीणों के सहयोग से घायलों को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सुंडला पहुंचाया गया, जहां अंकु ने दम तोड़ दिया। जबकि, चालक को उपचार के लिए चंबा मेडिकल कॉलेज में दाखिल किया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। एसपी अरुल कुमार ने बताया कि हादसे में एक युवक की मौत हुई है। कहा कि घायल का उपचार चंबा मेडिकल कॉलेज में चल रहा है।