फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Bolero fell on Chamba-Bharmaur NH, one died

चंबा-भरमौर एनएच पर बोलेरो गिरी, एक की मौत

Sun, 08 May 2022 10:45 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 08 May 2022 10:45 PM IST
विज्ञापन
Bolero fell on Chamba-Bharmaur NH, one died
चंबा-भरमौर एनएच पर लूणा के पास रावी नदी में गिरी बोलेरो कैंपर। - फोटो : Chamba
भरमौर (चंबा)। चंबा-भरमौर राष्ट्रीय राजमार्ग पर लूणा पुल के पास बोलेरो कैंपर रावी नदी में गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मरने वाले की पहचान चालक विजय कुमार (26) पुत्र जगदीश निवासी गांव थोड़ा, तहसील नुरपूर, जिला कांगड़ा के रूप में हुई है।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि विजय कुमार रविवार सुबह के एचपी 73 ए- 3423 बोलेरो लेकर भरमौर से चंबा की तरफ जा रहा था। लूणा पुल के पास अचानक उसने गाड़ी पर नियंत्रण खो दिया। इससे बोलेरो सड़क से लुढ़कर रावी नदी में जा गिरी। गाड़ी को नीचे गिरता देखआस पास के लोग मदद के लिए पहुंचे। अस्पताल ले जाते समय उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलते ही भरमौर पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची। शव को भरमौर अस्पताल पहुंचाया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। उप पुलिस अधीक्षक चंबा अभिमन्यु वर्मा ने बताया कि पुलिस घटना के कारण का पता लगा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed