फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Bolero fell into ditch on Bharmour-Hadsar road, two dead, two injured

Chamba News: भरमौर-हड़सर मार्ग पर खाई गिरी बोलेरो लोगों दो की मौत, दो घायल

Tue, 12 Mar 2024 09:38 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Tue, 12 Mar 2024 09:38 AM IST
विज्ञापन
Bolero fell into ditch on Bharmour-Hadsar road, two dead, two injured
भरमौर-हड़सर मार्ग पर खाई गिरी बोलेरो लोगों दो की मौत, दो घायल
विज्ञापन

गंभीर घायल एक टांडा रेफर, रविवार रात को हुआ हादसा, हड़सर की तरफ जा रहे थे चारों लोग
मृतक के परिजनों को प्रशासन ने दी 50-50 हजार की फौरी राहत, पुलिस ने शुरू की छानबीन
संवाद न्यूज एजेंसी
भरमौर (चंबा)। भरमौर-हड़सर मार्ग पर बोलेरो दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई। हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। हादसा रविवार रात करीब 9:30 बजे हुआ। चारों लोग बोलेरो में हड़सर की तरफ जा रहे थे। दराटी पुल के पास अचानक वाहन अनियंत्रित होकर मणिमहेश नाले में जा गिरा। इससे चालक सहित दो लोगों की मौत हो गई। दो व्यक्ति हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में मरने वालों की पहचान राकेश कुमार पुत्र बद्री राम निवासी गांव हड़सर तहसील भरमौर और अश्वनी कुमार पुत्र बहमी राम निवासी गांव हड़सर के रूप में हुई है। घायल व्यक्तियों की पहचान अनिल कुमार निवासी गांव सेरी और अश्वनी कुमार पुत्र रोशन लाल निवासी गांव हड़सर के रूप में हुई है।
ये चारों रविवार रात को बोलेरो में हड़सर की तरफ जा रहे थे। गाड़ी राकेश कुमार चला रहा था। उनकी गाड़ी दराटी पुल के पास पहुंची तो अचानक चालक ने इससे नियंत्रण खो दिया। इस कारण गाड़ी अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। खाई में गाड़ी गिरने की आवाज सुनकर आसपास के लोग पहुंच गए। सूचना पुलिस को भी दी गई। घायलों को खाई से निकालकर भरमौर अस्पताल पहुंचाया गया। यहां से अनिल कुमार को चंबा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। देर रात को यहां से उसे टांडा रेफर कर दिया गया। दूसरे घायल अश्वनी कुमार को भरमौर अस्पताल में उपचार के बाद घर भेज दिया गया है।
विज्ञापन

पुलिस मामले की जांच कर रही है। चश्मदीदों और घायलों के बयान लिए गए हैं। घटनास्थल पर जाकर भी मुआयना किया है। तहसीलदार तेज सिंह ने बताया कि मृतक के परिजनों को प्रशासन की तरफ से 50-50 हजार रुपये की फौरी राहत दी गई है। सोमवार को मृतकों के भरमौर अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं। उधर, पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने बताया कि पुलिस मामले में जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed