{"_id":"6a00b0e3a23027d8550d7a2e","slug":"boards-giving-the-message-of-cleanliness-were-covered-with-promotional-posters-chamba-news-c-88-1-cmb1002-183029-2026-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: प्रचार के पोस्टरों से ढक दिए स्वच्छता का संदेश दे रहे बोर्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: प्रचार के पोस्टरों से ढक दिए स्वच्छता का संदेश दे रहे बोर्ड
Sun, 10 May 2026 09:52 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Sun, 10 May 2026 09:52 PM IST
विज्ञापन
चुनावी माहौल के बीच प्रत्याशियों ने प्रचार का जरिया बनाए सूचना बोर्ड
प्रचार के पोस्टरों को हटाएगी नप, सख्त कार्रवाई करने की भी दी चेतावनी
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। नगर परिषद शहर को स्वच्छ, सुंदर और जागरूक बनाने के लिए लगातार प्रयासरत है। स्वच्छ चंबा, सुरक्षित चंबा जैसे सूचना बोर्ड शहर के विभिन्न स्थानों पर लगाए हैं। यह स्वच्छता संदेश खुद पोस्टरों की भीड़ में खोता नजर आ रहा है।
चुनावी माहौल के बीच कुछ प्रत्याशियों ने इन बोर्डों को प्रचार का साधन बना लिया है। स्वच्छता का संदेश देने वाले बोर्ड पोस्टरों से ढक गए हैं। इससे न केवल संदेश दब गया है, बल्कि शहर की सुंदरता पर भी असर पड़ा है। नप के अनुसार सार्वजनिक स्थानों पर इस तरह प्रचार सामग्री लगाना गलत है। इससे नगर परिषद की स्वच्छता संबंधी मुहिम को भी ठेस पहुंच रही है। चौगान के पास लगे बोर्ड पर पोस्टर लगे हैं। नगर परिषद चंबा की वरिष्ठ कार्यकारी अधिकारी राखी कौशल ने कहा कि स्वच्छता जागरूकता बोर्डों पर किसी भी प्रकार के पोस्टर लगाना प्रतिबंधित है। उन्होंने स्पष्ट किया कि स्वच्छ चंबा, सुरक्षित चंबा जैसे संदेशों को मिटाना या ढकना नियमों का उल्लंघन है और ऐसे सभी पोस्टरों को हटाया जाएगा। उन्होंने कहा कि यदि कोई व्यक्ति या समूह सार्वजनिक संपत्ति का दुरुपयोग करता पाया गया तो उसके खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। नगर परिषद ने सभी प्रत्याशियों और लोगों से अपील की है कि वे शहर की स्वच्छता और सुंदरता बनाए रखने में सहयोग करें और सार्वजनिक संपत्ति का सम्मान करें।
--