फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   BMO not available in all five health sections, work getting affected

Chamba News: पांचों स्वास्थ्य खंडों में नहीं बीएमओ, प्रभावित हो रहा काम

Tue, 31 Dec 2024 10:56 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 31 Dec 2024 10:56 PM IST
विज्ञापन
BMO not available in all five health sections, work getting affected
चंबा। आकांक्षी जिला चंबा के पांच स्वास्थ्य खंड पिछले कई सालों से बिना खंड चिकित्सा अधिकारी के चल रहे हैं। यहां पर सेवाएं देने वाले चिकित्सकों को ओपीडी के साथ प्रबंधन का कार्यभार भी संभालना पड़ रहा है। इसकी वजह से जहां ओपीडी की सेवाएं प्रभावित हो रही हैं तो वहीं प्रबंधन का कार्य भी सही तरीके से नहीं हो पा रहा है। आकांक्षी जिला के तहत भले ही सरकार चंबा में विशेष बजट और ध्यान देने का दावा करती हो लेकिन असलियत में चंबा में सरकारी विभागों में अधिकारियों और कर्मचारियों के कई पद खाली हैं। सबसे ज्यादा समस्या स्वास्थ्य विभाग में चल रहे रिक्त पदों के कारण लोगों को हो रही है।
विज्ञापन


स्वास्थ्य खंड भरमौर, तीसा, किहार, चूड़ी और समोट में कार्यकारी खंड चिकित्सा अधिकारी पदभार संभाल रहे हैं। तीन सालों से यहां कोई भी खंड चिकित्सा अधिकारी नहीं है। इसकी वजह से यहां तैनात चिकित्सक को ही बीएमओ का भी कार्य संभालना पड़ रहा है। हरीश कुमार, चैन लाल, रवि कुमार, चतरो राम, भाग चंद, होशियार सिंह, किशाेर और टेक चंद ने सरकार और विभाग से मांग की है कि जिले में खाली चल रहे खंड चिकित्सा अधिकारियों के पद शीघ्र भरे जाएं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर विपन ठाकुर ने बताया कि सरकार को रिक्त पदों के बारे में अवगत करवा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed