{"_id":"6704148814d3083e840078eb","slug":"block-medical-officer-posted-in-kihar-after-three-years-chamba-news-c-88-1-cmb1003-134649-2024-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: किहार में तीन साल बाद खंड चिकित्सा अधिकारी की तैनाती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: किहार में तीन साल बाद खंड चिकित्सा अधिकारी की तैनाती
Mon, 07 Oct 2024 10:34 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Mon, 07 Oct 2024 10:34 PM IST
विज्ञापन
डॉक्टर सुनील ककड़।संवादबीएमओ सलूणी वाली खबर के साथ
सलूणी (चंबा)। स्वास्थ्य खंड किहार की 42 पंचायतों में स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर होंगी। प्रदेश सरकार ने खंड चिकित्सा अधिकारी की तैनाती कर दी है। इस पद पर डॉ. सुनील कक्कड़ ने ज्वाइन किया है।
डॉ. सुनील इससे पहले नाहन मेडिकल कॉलेज में तैनात थे। सरकार ने उन्हें पदोन्नत कर किहार में बतौर बीएमओ तैनात किया है। खंड चिकित्सा कार्यालय किहार में बीएमओ का पद तीन साल से खाली था। इस कारण चिकित्सकों को मरीजों का उपचार करने के साथ खंड चिकित्सा अधिकारी का कार्य भी देखना पड़ रहा था। यह क्षेत्र काफी दुर्गम है। खंड चिकित्सा अधिकारी का पद खाली होने से सरकार की कल्याणकारी योजनाएं जन-जन तक नहीं पहुंच रही थीं।
जिला शिकायत निवारण समिति के सदस्य एवं पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष पवन ठाकुर, जिला परिषद सदस्य रेखा ठाकुर, अरुण चौहान, हंस राज ठाकुर, मीना ठाकुर, ज्योति ठाकुर, आशा कुमारी, संजीव कुमार ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, पूर्व शिक्षा मंत्री आशा कुमारी और पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष डीएस पठानिया, जिला कांग्रेस कमल ठाकुर का आभार जताया है। उधर, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विपिन ठाकुर ने बताया कि किहार में बीएमओ की तैनाती सरकार ने कर दी है। अधिकारी ने ज्वाइन भी कर लिया है।
विज्ञापन
--