फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Block Development Office will open in Saho sub tehsil and Koti : cm Jairam

CM Jairam Announcements: चंबा में सीएम जयराम बोले- साहो में शीघ्र खोली जाएगी उप तहसील

Mon, 01 Aug 2022 11:29 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Published by: शिमला ब्यूरो Updated Mon, 01 Aug 2022 11:29 PM IST
सार

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि साहो में उप तहसील और चुराह विधानसभा क्षेत्र के कोटी में लोगों की सुविधा के लिए खंड विकास कार्यालय खोला जाएगा। 

विज्ञापन
Block Development Office will open in Saho sub tehsil and Koti : cm Jairam
साहो में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर। - फोटो : संवाद

विस्तार

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि साहो में उप तहसील और चुराह विधानसभा क्षेत्र के कोटी में लोगों की सुविधा के लिए खंड विकास कार्यालय खोला जाएगा। साहो में उप तहसील खोलने के संबंध में शीघ्र अधिसूचना जारी की जाएगी। वहीं लोगों की सुविधा के लिए पार्किंग का निर्माण भी किया जाएगा। मुख्यमंत्री साहो में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने जिले को आकांक्षी जिला घोषित किया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को प्रदेश और प्रदेशवासियों के प्रति विशेष लगाव है और गत साढ़े चार वर्षों के दौरान वह राज्य का सात बार दौरा कर चुके हैं।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि गत दिवस मन की बात कार्यक्रम में भी प्रधानमंत्री ने चंबा के मिंजर मेले का विशेष उल्लेख किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि देश के लोगों ने कांग्रेस पार्टी को पूर्णता से नकार दिया है। उन्होंने कहा कि हाल ही में चार राज्यों में हुए चुनाव में भाजपा ने चारों राज्यों में जीत हासिल की। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश की जनता भी कांग्रेस पार्टी को पूरी तरह से नकार देगी। उन्होंने प्रदेश के आर्थिक संकट के लिए पूर्व की कांग्रेस सरकारों को जिम्मेदार ठहराया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रदेश के आर्थिक संकट का मूल कारण पिछली सरकार की ओर से अविवेकपूर्ण किया गया व्यय और अनियोजित विकास है। जयराम ठाकुर ने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार का कार्यकाल गरीब और पिछड़े लोगों के कल्याण और उत्थान के लिए समर्पित रहा है। उन्होंने कहा कि सामाजिक सुरक्षा पेंशन, सहारा योजना, मुख्यमंत्री गृहिणी सुविधा योजना और हिमकेयर जैसी कई योजनाएं प्रदेश के लाखों लोगों के लिए वरदान साबित हो रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिव मंदिर में नवाया शीश
मुख्यमंत्री ने प्रसिद्ध शिव मंदिर साहो में पूजा-अर्चना की और कहा कि मंदिर के छत की शीघ्र ही मरम्मत करवाई जाएगी। चंबा के विधायक पवन नैयर ने मुख्यमंत्री का स्वागत करते हुए जिले के उनके पूर्व दौरे के दौरान क्षेत्र की सभी विकासात्मक मांगों को पूरा करने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।

मुख्यमंत्री ने विपक्षी दलों पर साधा निशाना
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने चुराह विधानसभा क्षेत्र के कोटी में आयोजित कार्यक्रम के दौरान विपक्षी पार्टियों पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पंजाब के एक नेता को हिमाचल के बारे में इतना कम ज्ञान है कि हाल ही में उन्होंने दावा किया था कि हमीरपुर जिले में मिंजर मेला मनाया जाता है और अब इस पार्टी के यही नेता राज्य के मतदाताओं को लुभाने का प्रयास कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि कोविड-19 महामारी ने संपूर्ण विश्व पर प्रतिकूल प्रभाव डाला है परंतु प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सक्षम और कुशल नेतृत्व में देश इस महामारी से कुशलतापूर्वक निपटा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने इस महामारी को फैलने से रोकने के लिए समयबद्ध निर्णय किए और इस संक्रमण के विरुद्ध स्वदेशी टीका विकसित करने के लिए वैज्ञानिकों को प्रेरित किया।


उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सक्षम नेतृत्व में देश में सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान सफलतापूर्वक चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि विपक्षी नेताओं ने इस वैक्सीन के संबंध में प्रदेश के लोगों को गुमराह करने की कोशिश भी की। कहा कि टीकाकरण की पहली और दूसरी डोज लगाने में प्रदेश देश में प्रथम स्थान पर रहा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्य के प्रयासों की सराहना भी की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछली राज्य सरकार ने टोपी के रंगों से राज्य को विभाजित करने का कार्य किया। जबकि वर्तमान प्रदेश सरकार ने यह सुनिश्चित किया कि कोई भी क्षेत्र राजनीतिक पूर्वाग्रहों के कारण उपेक्षित न हो। उन्होंने कहा कि वह विकास सुनिश्चित करने के लिए राज्य के हेलिकाप्टर का इस्तेमाल करते हैं, जबकि पिछली सरकार नेतृत्व ने विभिन्न अदालतों में मामलों को लड़ने के लिए इसका उपयोग किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed