फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Blasting on Khadamukh-Holi road, power line damaged

खड़ामुख-होली मार्ग पर ब्लास्टिंग से विद्युत लाइन क्षतिग्रस्त, 32 ट्रांसफार्मर पड़े बंद

Sun, 21 Feb 2021 10:25 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 21 Feb 2021 10:25 PM IST
विज्ञापन
Blasting on Khadamukh-Holi road, power line damaged
बंद पड़े खडामुख-होली मार्ग से मलबा हटाती मशीन। - फोटो : Chamba
भरमौर(चंबा)। खड़ामुख-होली मार्ग पर ब्लास्टिंग से रविवार को पहाड़ी दरक गई जिससे विद्युत बोर्ड की गरोला-सांबरा लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। 32 ट्रांसफार्मर बंद पड़ गए हैं। वहीं गरोला, खड़ामुख, लूणा, जगत, सांबरा, रूहणूकोठी, औराफाटी, कूंर क्षेत्र के दर्जनों गांवों में अंधेरा पसर गया है। खड़ामुख-होली मार्ग को चौड़ा करने का कार्य चला हुआ है। बिना सूचना के ठेकेदार द्वारा बार-बार करवाई जा रही ब्लास्टिंग से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। वहीं, खबर लिखे जाने तक क्षेत्र में विद्युत लाइन सुचारु नहीं हो पाई थी।
विज्ञापन

बतातें चलें कि खड़ामुख-होली मार्ग को चौड़ा करने का कार्य करवा रहे ठेकेदार ने ब्लॉस्टिंग करवाने के लिए समय निर्धारित नहीं किया है। ऐसे में बार-बार ब्लॉस्टिंग के कारण अक्सर मार्ग यातायात के लिए बाधित पड़ जाता है। वहीं इससे बिजली की लाइनें भी क्षतिग्रस्त हो रही हैं। रविवार दोपहर बाद भी खड़ामुख-होली मार्ग पर ब्लास्टिंग होने से जहां पहाड़ी दरकने से मार्ग बंद पड़ गया तो वहीं, दूसरी ओर विद्युत बोर्ड की गरोला-सांबरा लाइन को काफी क्षति पहुंची। लाइन क्षतिग्रस्त होने से क्षेत्र के करीब 32 ट्रांसफार्मरों की सप्लाई बंद पड़ गई है।
विज्ञापन

विद्युत बोर्ड के सहायक अभियंता विक्रम शर्मा ने बताया कि बिना सूचना के ब्लास्टिंग करने से लाइन को काफी क्षति हुई है। इससे बोर्डको नुकसान पहुंचा है। साथ ही लोगों को अंधेरे में रहना पड़ रहा है। ब्लॉस्टिंग से करीब सौ मीटर लाइन व खंभों को नुकसान हुआ है। पहले भी ठेकेदार द्वारा ब्लॉस्टिंग करवा कर लाइन को नुकसान पहुंचाया जा चुका है। इस बारे में विधायक और उच्च अधिकारियों को सूचित कर दिया है ताकि नुकसान पहुंचाने वाले ठेकेदार पर कार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed