फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   BJP took out a rally to protest against the celebration of two years of the government.

Chamba News: सरकार के दो साल के जश्न के विरोध में भाजपा ने निकाली रैली

Thu, 12 Dec 2024 11:19 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Thu, 12 Dec 2024 11:19 AM IST
विज्ञापन
BJP took out a rally to protest against the celebration of two years of the government.
चंबा। चंबा विधानसभा क्षेत्र के कीड़ी गांव में भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के दो साल के जश्न के विरोध में रैली निकाली। रैली के दौरान प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई।
विज्ञापन

रैली को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य जय सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार अपनी दो साल की नाकामियों का जश्न मना रही है। दो साल में आम जनता के हित में सरकार ने ऐसा कोई भी बड़ा कार्य नहीं किया है। जिसे उपलब्धि बताकर सरकार जश्न मना सके। उन्हाेंने कहा कि बिजली के बिल महंगे हो चुके हैं। पानी के बिलों में भी बढ़ोतरी की गई है।
विज्ञापन

सरकार जहां बेरोजगारों को रोजगार देने की बात कर रही थी। उसके विपरीत कार्य करते हुए प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने सैकड़ों आउटसोर्स कर्मचारियों को नौकरी से बाहर निकाल दिया। प्रदेश में महिलाओं को 1,500 रुपये देने के नाम पर ठगा गया। सरकारी विभागों में कांग्रेसी नेता अपने चहेतों को रेबड़ियां बांट रहे हैं। इसका जवाब जनता 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव में देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed