फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   bjp suported nilam become jila parishad chamba chairrmen seat

जिप चंबा पर भाजपा का कब्जा, नीलम बनीं अध्यक्ष

Tue, 02 Feb 2021 10:11 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 02 Feb 2021 10:11 PM IST
विज्ञापन
bjp suported nilam become jila parishad chamba chairrmen seat
चंबा में वन मंत्री राकेश पठानिया के साथ नवनिर्वाचित जिला परिषद अध्यक्ष व उपाध्यक्ष। - फोटो : Chamba
चंबा। जिला परिषद चंबा अध्यक्ष और उपाध्यक्ष की कुर्सी पर भाजपा समर्थित जिला परिषद सदस्यों ने कब्जा कर लिया है। मंगलवार को आयोजित चुनावी प्रक्रिया के बाद जिला परिषद के अध्यक्ष पद पर भाजपा समर्थित नीलम कुमारी और उपाध्यक्ष पद पर हाकम राणा निर्वाचित हुए हैं। नीलम कुमारी ने कांग्रेस समर्थित पंकज को आठ मतों से हराया है। इसमें नीलम को 13 और पंकज को 5 मत मिले।
विज्ञापन

उपाध्यक्ष पद के चुनाव में हाकम राणा ने कांग्रेस समर्थित ललित ठाकुर को 4 मतों से हराया। उपायुक्त ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष और उपाध्यक्ष को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। जीत की खुशी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी भी की। जानकारी के अनुसार नीलम कुमारी ने जहां जिला परिषद वार्ड बख्तपुर से जीत दर्ज की है, तो वहीं, दूसरी तरफ हाकम राणा ने करयास जिप वार्ड से चुनाव लड़कर जीत दर्ज की।
विज्ञापन

गौरतलब है कि जिला परिषद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष की कुर्सी पर वर्ष 2015 में कांग्रेस समर्थित सदस्यों का कब्जा रहा। वर्ष 2017 में प्रदेश में भाजपा की सरकार सत्तासीन हो गई। मगर कांग्रेस समर्थित जिला परिषद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष को हटाने में नाकाम रही। भाजपा समर्थित सदस्यों में आपसी खींचतान के चलते पांच साल तक कांग्रेस का कब्जा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बहरहाल, हाल ही में हुए चुनावों के बाद भाजपा समर्थित दस उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की। सोमवार को चुनाव का दिन निर्धारित किया गया। मगर उम्मीदवारों को चयनित करने में भाजपा को खासी माथापच्ची करनी पड़ी। इसको लेकर सोमवार देर शाम तक मंथन होता रहा। बहरहाल, मंगलवार को चुनावी प्रक्रिया संपन्न हुई और भाजपा समर्थित नीलम कुमारी और हाकम राणा को उपाध्यक्ष निर्वाचित किया गया।

अध्यक्ष को पांच, उपाध्यक्ष के लिए कांग्रेस उम्मीदवार को पड़े सात वोट
चुनावी प्रक्रिया के दौरान भाजपा समर्थित नीलम कुमारी को 13 मत पड़े। जबकि 11 मत भाजपा समर्थित उम्मीदवार के पक्ष पड़े। दो जिप सदस्यों ने अपने मत भाजपा समर्थित उपाध्यक्ष के बजाय कांग्रेस समर्थित उपाध्यक्ष पद को डाले।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed