फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   BJP-ruled Chamba Municipal Council fails on every front: Nayyar

भाजपा राज वाली नप चंबा हर मोर्चे पर विफल : नैयर

Sat, 16 May 2026 10:48 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 16 May 2026 10:48 AM IST
विज्ञापन
BJP-ruled Chamba Municipal Council fails on every front: Nayyar
चंबा। सदर विधायक नीरज नैयर ने जिला मुख्यालय में प्रेस वार्ता की। विधायक ने नगर परिषद चुनाव को लेकर भाजपा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पिछले 10 वर्षों से नगर परिषद पर भाजपा का कब्जा है। लेकिन इस लंबे कार्यकाल में भाजपा राज वाली नगर परिषद हर मोर्चे पर पूरी तरह फेल साबित हुई है। 10 वर्षों में शहर में कोई काम नहीं किया गया है। उन्होंने जनता से अपील करते हुए कहा कि अब दस वर्षों से चली आ रही निष्क्रिय नगर परिषद को बदलने का सही समय आ गया है। लोग इस बार बदलाव के लिए कांग्रेस समर्थित प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान करें। नैयर ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार है और यदि नगर परिषद भी कांग्रेस समर्थित बनती है तो शहर में विकास कार्य को लेकर तेजी आएगी। विधायक ने भाजपा नेताओं पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपाई बौखलाहट में लोगों को डरा-धमकाकर वोट हासिल करने का प्रयास कर रहे हैं। सदर विधायक ने क्षेत्र में चल रहे और आगामी विकास कार्यों का ब्योरा देते हुए कहा कि शहर में पार्किंग का काम शुरू हो चुका है। जबकि, मिनी सचिवालय का निर्माण कार्य भी जल्द शुरू होने वाला है। इसके साथ ही इंडोर स्टेडियम, पिच और हेलिपोर्ट के कार्य प्रगति पर हैं। कूड़ा संयंत्र के लिए जगह तलाशी जाएगी। इसके लिए उचित कदम उठाए जाएंगे। शहर के विकास के लिए धन की कोई कमी नहीं होने दी जाएगी। शहर के विभिन्न मोहल्लों में छोटी पार्किंग का निर्माण करने पर विशेष बल दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed