{"_id":"6ab40269ed458716630f17e0","slug":"bikes-and-scooters-will-be-impounded-if-the-number-plate-is-missing-chamba-news-c-88-1-ssml1004-197709-2026-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: नंबर प्लेट गायब तो बाइक-स्कूटी होगी जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: नंबर प्लेट गायब तो बाइक-स्कूटी होगी जब्त
Wed, 23 Sep 2026 10:16 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Wed, 23 Sep 2026 10:16 PM IST
विज्ञापन
चालान से बचने के लिए नंबर छिपाने वालों पर पुलिस की नजर, जिले में जांच अभियान तेज
प्रमुख मार्गों और बाजारों में वाहनों की जांच, दस्तावेज भी खंगाल रही पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। बिना नंबर प्लेट या नंबर छिपाकर बाइक और स्कूटी चलाने वालों के खिलाफ पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। ऐसे दोपहिया वाहन पकड़े जाने पर चालान के साथ वाहन जब्त करने की कार्रवाई भी की जाएगी।
पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नियमों से बचने के लिए नंबर प्लेट हटाने, ढकने या अस्पष्ट करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।
पुलिस के अनुसार कुछ वाहन मालिक चालान से बचने के लिए नंबर प्लेट हटाने या उसे इस तरह मोड़ने का प्रयास करते हैं, जिससे नंबर स्पष्ट दिखाई न दे। कुछ मामलों में नंबर प्लेट पर ऐसी सामग्री भी लगाई जाती है, जिससे वाहन की पहचान मुश्किल हो जाती है। अभियान के तहत पुलिस टीमें प्रमुख मार्गों, बाजारों और संवेदनशील स्थानों पर दोपहिया वाहनों की जांच कर रही हैं। इस दौरान नंबर प्लेट के साथ वाहन के दस्तावेज भी जांचे जा रहे हैं।
एएसपी चंबा दिनेश शर्मा ने बताया कि नंबर प्लेट वाहन की पहचान का अहम माध्यम है। इसे जानबूझकर हटाना या छिपाना यातायात नियमों का उल्लंघन है और सुरक्षा की दृष्टि से भी गंभीर है। उन्होंने वाहन मालिकों से निर्धारित मानकों के अनुरूप नंबर प्लेट लगाकर उसे स्पष्ट रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि अभियान का उद्देश्य केवल चालान करना नहीं, बल्कि सड़क सुरक्षा और वाहनों की स्पष्ट पहचान सुनिश्चित करना है।