{"_id":"5df115538ebc3e880a6386d2","slug":"bike-accident-four-injured-chamba-chamba-news-sml3173184105","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुखरी-मसरूंड मार्ग पर पिकअप के पिछले टायर से टकराई बाईक, चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुखरी-मसरूंड मार्ग पर पिकअप के पिछले टायर से टकराई बाईक, चार घायल
विज्ञापन
चंबा। पुखरी-मसरुंड मार्ग पर हमलगला के पास जीप के साथ टकराने से बाइक पर सवार आईटीआई के चार प्रशिक्षु घायल हो गए। घायलों को चंबा मेडिकल कॉलेज में उपचार के बाद टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है।
जबकि दो घायलों को मेडिकल कॉलेज चंबा में भर्ती किया गया है। बाइक सवार चारों युवक आईटीआई के प्रशिक्षु हैं। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने जीप के बयान दर्जकर बाइक चालक के खिलाफ धारा 279 337 के तहत मामला दर्जकर आगामी छानबीन शुरू कर दी है।
जानकारी अनुसार चार युवक बाइक पर सवार हो बुधवार दोपहर के समय शिव मंदिर दुआट से कोटी की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान जब उनकी बाइक हमलगला के पास पहुंची तो सामने से आ रही जीप के पिछले पहिये से उनकी बाइक टकरा गई। इससे बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर स्किड हो गई। बाइक के गिरने से चारों युवक सड़क पर गिर पड़े। हादसे में चारों युवकों को गहरी चोट आई हैं। हादसे के बाद मौके पर पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।
विज्ञापन
इसके बाद निजी वाहन से प्राइवेट वाहन के जरिए ारों घायलों को चंबा मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया। यहां पर राहुल निवासी गांव मुचियाड़ी डाकघर हरदासपुरा और हितेश कुमार निवासी मउआ डाकघर कंदला को प्राथमिक उपचार के बाद टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। इसके अलावा अक्षय निवासी गांव दुलाहर डाकघर कोटी और मोहित कुमार निवासी गांव करोडी डाकघर पुखरी का इलाज चंबा मेडिकल कॉलेज में चल रहा है।
उनकी हालत में काफी सुधार है। वहीं हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घटनास्थल में जाकर स्थिति का जायजा लिया। इसके साथ ही अस्पताल में जाकर घायलों और जीप चालक के बयान दर्ज किए। पुलिस हादसे के कारणों को लेकर छानबीन कर रही है। पुलिस अधीक्षक डॉ. मोनिका ने बताया कि जीप-बाइक में टक्कर से चार युवक घायल हो गए हुए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।