{"_id":"6894da20b1099cfaeb0c839a","slug":"big-relief-for-patients-medical-college-gets-five-doctors-chamba-news-c-88-1-ssml1006-157741-2025-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: मरीजों को बड़ी राहत, मेडिकल कॉलेज को मिले पांच चिकित्सक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: मरीजों को बड़ी राहत, मेडिकल कॉलेज को मिले पांच चिकित्सक
Thu, 07 Aug 2025 10:41 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Thu, 07 Aug 2025 10:41 PM IST
विज्ञापन
चंबा मेडिकल कॉलेज की ओपीडी के बाहर खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार करते लोग।संवाद
चंबा। लंबे समय के बाद साक्षात्कार के जरिये पंडित जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज चंबा को पांच सीनियर रेजिडेंट डॉक्टरों मिले हैं, जिससे मरीजों ने राहत की सांस ली है। पांच में से दो डॉक्टरों ने ज्वाइन कर लिया है, जबकि तीन डॉक्टर जल्द ज्वाइनिंग देंगे। जानकारी के अनुसार दो माह पहले मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने सीनियर रेजिडेंट डॉक्टरों के साक्षात्कार लिए थे। इसमें पांच डॉक्टरों का चयन कर सरकार को रिपोर्ट भेजी थी। सरकार ने अब इनके ज्वाइनिंग के आदेश दिए हैं। इससे जिले की पौने छह लाख की आबादी मेडिकल कॉलेज में स्वास्थ्य सेवाओं के लिए निर्भर रहती है। ऐसे में यहां डॉक्टरों की संख्या बढ़ने से स्वास्थ्य सेवाएं और बेहतर होंगी।
फोरेंसिक मेडिसिन विभाग में डॉ. राहुल नरुला और त्वचा रोग विभाग में डॉ. अनामिका शर्मा ने ज्वाइन कर लिया है। नेत्र रोग विभाग में डॉ. शशांक बैस, रेडियोलॉजी में डॉ. नरेंद्र ठाकुर और हड्डी रोग विभाग में डॉ. अनिल कुमार जल्द ही ज्वाइन कर सकते हैं। मेडिकल कॉलेज में 40 प्रतिशत डॉक्टरों की कमी चल रही है। ऐसे में नई भर्ती होने से इस कमी में अंतर आएगा। डॉक्टरों की संख्या बढ़ने से ओपीडी, वार्ड और ओटी सहित अन्य सेवाएं बेहतर होंगी। यहां दिन में 1,000 तक ओपीडी हो जाती है। एक या दो डॉक्टरों को ओपीडी में मरीजों की जांच करना मुश्किल होता है। इसलिए डॉक्टरों की नई भर्ती होना काफी आवश्यक है।
जिन पांच डॉक्टरों की भर्ती साक्षात्कार में हुई थी। उनमें से दो ने ज्वाइन कर लिया है। डॉक्टरों की कमी को दूर करने के लिए सरकार की तरफ से हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। डॉ. मानिक सहगल, प्रवक्ता, मेडिकल कॉलेज चंबा