फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Big helicopters will also be able to land in Chamba and Saluni

चंबा और सलूणी में भी उतर सकेंगे बड़े हेलीकॉप्टर

Fri, 04 Feb 2022 10:15 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 04 Feb 2022 10:15 PM IST
विज्ञापन
Big helicopters will also be able to land in Chamba and Saluni
चंबा। सुल्तानपुर और सलूणी के हेलीपैडों में भी बड़े हेलिकॉप्टर उतर सकेंगे। पर्यटन को बढ़ावा देने और युवाओं को रोजगार मुहैया करवाने को लेकर पर्यटन विभाग ने कमर कस ली है। इसके तहत दोनों हेलीपैड़ों को टर्मिनल(हेलीपोर्ट) बनाने की कवायद आरंभ की गई है। जिसे लेकर जिला पर्यटन विभाग ने पर्यटन मंत्रालय को उड़ान योजना के तहत प्रस्ताव बनाकर भेजा है। प्रस्ताव को अनुमति मिलने पर कुल खर्च संबंधी आकलन तैयार कर स्वीकृति को भेजा जाएगा। कुल मिलाकर जिला मुख्यालय चंबा और सलूणी में हेलीपोर्ट बनने से क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन

बता दें कि इसका उद्देश्य वैश्विक महामारी कोरोना के कारण पेश आ रही मंदी को देखते हुए प्रदेश सरकार और प्रशासन की ओर से पर्यटन को बढ़ावा देकर रोजगार के नए साधन उत्पन्न करना है। इसी क्रम में जिला पर्यटन विभाग मुख्यालय के साथ लगते सुल्तानपुर स्थित हेलीपैड और सलूणी स्थित हेलीपैड को टर्निनल बनाने की योजना तैयार की है। योजना के तहत हेलीपैडो में टर्मिनल भवन, लंबे प्रतीक्षा कक्ष, वाहन पार्क करने के लिए पार्किंग की व्यवस्था और शौचालयों की व्यवस्था रहेगी। कुल मिलाकर हेलीपोर्ट बनने से यहां पर आपातकालीन स्थिति में बड़े यात्रियों के हेलीकॉप्टरों सहित सेना के हेलिकॉप्टर भी उतर सकेंगे। जिससे यात्रियों को बाहरी राज्यों तक आवाजाही करने में सहूलियत ही मिलेगी।
विज्ञापन

इनसेट
हेलीपोर्ट के लिए ये रखी गई हैं शर्ते
पर्यटन मंत्रालय की नियमानुसार हेलीपोर्ट बनाने वाली जगह पर कोई हाई टेंशन वायर न गुजर रही हो, यात्री गण यात्रा पर आसाम से आ-जा सकें। हेलीपोर्ट पर दोनों ओर से आने-जाने की सुविधा उपलब्ध हो, हेलीपैड के दोनों ओर कोई भी पेड़, भवनों का निर्माण नहीं होना चाहिए। इन शर्तों को मुख्यालय स्थित सुल्तानपुर का हेलीपैड और सलूणी का हेलीपैड पूरे कर रहे हैं। लिहाजा, इन हेलीपैड़ो का उड़ान योजना के तहत हेलीपोर्ट बनाने के लिए प्रस्ताव बना कर अनुमति को भेजे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
-सुल्तानपुर और सलूणी के हेलीपैडों को उड़ान योजना के तहत हेलीपोर्ट बनाने के लिए पर्यटन मंत्रालय को प्रस्ताव भेजे गए हैं। कहा कि प्रस्ताव को अनुमति मिलने से हेलीपोर्ट का निर्माण किया जाएगा। इसके तहत टर्मिनल भवन, वेटिंग रूम, वाहनों को पार्क करने की भी सुविधा लोगों को मिलेगी। हेलीपोर्ट में सेना सहित यात्रियों के बड़े हेलीकॉप्टर भी लैंड करने के साथ उड़ान भर सकेंगे। कुल मिला कर इस प्रस्ताव को स्वीकृति मिलने से सैकड़ों लोगों को रोजगार के द्वार भी खुलेंगे।
- विजय कुमार, जिला पर्यटन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed