फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Bhattinala bridge built on Bharmour-Pathankot highway, accidents will stop, traffic jam will be relieved

Chamba News: भरमौर-पठानकोट हाईवे पर भट्टीनाला बने पुल, रुकेंगे हादसे, जाम से छुटकारा

Fri, 08 Nov 2024 10:33 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Fri, 08 Nov 2024 10:33 PM IST
विज्ञापन
Bhattinala bridge built on Bharmour-Pathankot highway, accidents will stop, traffic jam will be relieved
चंबा। भरमौर-पठानकोट हाईवे पर भट्टीनाला पर पुल का निर्माण करवाने को लेकर साझा संघर्ष मोर्चा जिला चंबा ने आवाज बुलंद कर दी है। इस हाईवे पर रोजाना सैकड़ों वाहनों की आवाजाही प्रतिदिन होती है और यहां हाईवे कई जगह पर संकीर्ण होने के अलावा ब्लैक स्पॉट है। जहां पर यातायात पुलिस का जवान तैनात रहता है। लेकिन यहां हालात ऐसे बन जाते हैं कि इस पुलिस जवान को भी यातायात को बहाल करवाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन


जिस वजह से वाहन चालकों को यहां पर लंबे समय तक रुकना पड़ता है। साझा संघर्ष मोर्चा जिला चंबा के संयोजक पीसी ओबराय ने कहा कि चंबा की बात की जाए तो शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में गाड़ियों की खरीद-फरोख्त बढ़ी है। जबकि जिला मुख्यालय में आने-जाने के लिए विकल्प के तौर पर कोई अन्य रास्ता तलाशा नहीं गया है। भट्टीनाला से निजी अस्पताल तक एनएच प्रबंधन पुल का निर्माण करेगा तो इस समस्या से निजता मिल सकती है। चंबा शहर के वरिष्ठ नागरिक होने के नाते इस समस्या को हल करने के लिए एनएच प्रबंधक से पिछले दिनों कई बार आवाज उठा चुके हैं। बावजूद इसके आश्वासन के सिवाय अभी तक कुछ भी नहीं मिल पाया है। उन्होंने कहा कि एनएच प्रबंधन शीघ्र इस पुल का निर्माण प्राथमिकता के आधार पर करवाए। जिससे वाहनों को गुजरने में आसानी हो और समय की भी बचत हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed