{"_id":"6aecb5a952efdc2be30e9cb4","slug":"bharmour-receives-a-gift-of-26-development-projects-worth-175-crore-chamba-news-c-88-1-ssml1006-202218-2026-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: भरमौर को 175 करोड़ की 26 विकास परियोजनाओं की सौगात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: भरमौर को 175 करोड़ की 26 विकास परियोजनाओं की सौगात
Thu, 05 Nov 2026 10:28 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Thu, 05 Nov 2026 10:28 PM IST
विज्ञापन
चूड़ी में बनेगा 30 बिस्तरों का अस्पताल, धरवाला में उपतहसील भवन का होगा निर्माण
मुख्यमंत्री ने लिल्ह कोठी में कई परियोजनाओं का किया लोकार्पण और शिलान्यास
संवाद न्यूज एजेंसी
भरमौर (चंबा)। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने बुधवार को लिल्ह कोठी में आयोजित कार्यक्रम में भरमौर विधानसभा क्षेत्र के लिए 175 करोड़ रुपये की 26 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इनमें सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य और बुनियादी सुविधाओं से जुड़े कार्य शामिल हैं।
मुख्यमंत्री ने 10.64 करोड़ रुपये से बनी भरमौर-बड़ग्राम वाया गागला-लूणी सड़क और 9.65 करोड़ रुपये से स्तरोन्नत सिरड़ी-सुपा सड़क जनता को समर्पित की। इसके अलावा 83 लाख रुपये से निर्मित सार्वजनिक पार्किंग एवं शॉपिंग कॉम्प्लेक्स और 14.46 करोड़ रुपये की लागत से तैयार राजकीय आदर्श महाविद्यालय लिल्ह कोठी का लोकार्पण किया। किलोड़-कुनेड़ सड़क पर बटोटू नाले पर 2.41 करोड़ रुपये से बने पुल, मैहला स्कूल के चार कमरों और बेलज के आयुर्वेदिक औषधालय का भी उद्घाटन किया।
सड़क संपर्क मजबूत करने के लिए डिबरी-ओहरा, झिकली कुगती-उपली कुगती, नयाग्राम-बजोल, हड़सर-बलमुई, लामू-क्वारसी, कांडी-कुठेर, उरई-घटोर, पट्टी-खुंड, खणी-अर्की और खड़ामुख-धजी सहित कई सड़कों के निर्माण कार्यों की आधारशिला रखी। ठठाण, बकाणी-धरबेटा, लाहल-कुनेड़, सुनारा-कुंडी-अंदरूंड, दुनाली-कलांस, गेहरा-मंधारा और गलथन-मस्सू सड़क परियोजनाएं भी इनमें शामिल हैं।
विज्ञापन
स्वास्थ्य सुविधा के विस्तार के लिए चूड़ी में 5.64 करोड़ रुपये से 30 बिस्तरों वाले अस्पताल भवन का शिलान्यास किया गया। वहीं, 50 लाख रुपये की लागत से धरवाला में उपतहसील का नया भवन बनाया जाएगा। इन दोनों परियोजनाओं से क्षेत्र के लोगों को स्वास्थ्य और राजस्व संबंधी सुविधाएं उपलब्ध करवाने में मदद मिलेगी।
--