फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Bhanjradu bus stand... cracks in security wall even before inauguration

Chamba News: भंजराड़ू बस अड्डा... लोकार्पण से पहले ही सुरक्षा दीवार में पड़ीं दरारें

Mon, 26 Feb 2024 10:32 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Mon, 26 Feb 2024 10:32 PM IST
विज्ञापन
Bhanjradu bus stand... cracks in security wall even before inauguration
चंबा के भंजराडू बस स्टैंड की सुरक्षा दीवारों में पड़ी दरारें।संवाद
ग्राउंड रिपोर्ट
विज्ञापन

-------------
भंजराड़ू बस अड्डा... लोकार्पण से पहले ही सुरक्षा दीवार में पड़ीं दरारें
सात महीने पहले ही 8.50 करोड़ रुपये से किया गया है अंतरराज्यीय बस अड्डे का निर्माण कार्य
निगम प्रबंधन ने अड्डे का निरीक्षण कर रिपोर्ट निदेशालय भेजी, ठेकेदार से ही करवाया जाएगा दोबारा काम
भंजराड़ू बस अड्डे के निर्माण से चुराह उपमंडल की 55 पंचायतों की पौने दो लाख आबादी को मिलेगा लाभ

सुभाष कुमार अग्निहोत्री
चंबा। उपमंडल चुराह के भंजराड़ू में 8.50 करोड़ से बने दो मंजिला अंतरराज्यीय बस अड्डे का लोकार्पण हुआ नहीं और इसकी सुरक्षा दीवारों पर दरारें पड़ गई हैं।
सात माह पहले ही यह अंतरराज्यीय बस अड्डा बनकर तैयार हुआ है। इसके लोकार्पण को लेकर अटकलों का बाजार गर्म हैं। इसके लोकार्पण से पहले ही सुरक्षा दीवारों में दरारें पड़ने से ठेकेदार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं। निगम प्रबंधन के अधिकारियों ने भी अंतरराज्यीय बस अड्डे का निरीक्षण कर रिपोर्ट तैयार कर निदेशालय भेज दी है। कयास लगाए जा रहे हैं कि उक्त ठेकेदार से ही अब यह कार्य पुन: करवाया जा सकता है।
विज्ञापन

चुराह की 55 पंचायतों की पौने दो लाख आबादी की सुविधा के लिए भंजराड़ू में 8.50 करोड़ से नई तकनीक और फ्रेब्रिकेटिड स्ट्रक्चर से अंतरराज्यीय बस अड्डा बनाया गया है। दो मंजिला बस अड्डे में दुकानें, महिला-पुरुष प्रतिज्ञा कक्ष और शौचालयों की व्यवस्था है। दूसरे तल में व्यावसायिक गतिविधियों के लिए हॉल, यूटिलिटी रूम, रसोईघर और रेस्टोरेंट हैं। यहां से चंडीगढ़, शिमला, परवाणू, टांडा और पठानकोट के अलावा चंबा, सलूणी, सनवाल, बैरागढ़, जसौरगढ़ और चांजू के लिए भी बसें चलती है। सूत्रों के अनुसार अंतरराज्यीय बस अड्डे के अंतिम चरड्के का कार्य में अपनाई गई जल्दबाजी दीवारों पर दरारें पड़ने की मुख्य वजह है। अब जांच के बाद ही सुरक्षा दीवार पर पड़ी दरारों को लेकर स्थिति स्पष्ट हो सकती है। वहीं, सूचना मिलने के बाद चंबा डिपो के आरएम समेत उनकी टीम ने भंजराड़ू बस अड्डे का निरीक्षण कर रिपोर्ट निदेशालय भेज दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
आरएम चंबा शुगल सिंह ने बताया कि अंतरराज्यीय बस स्टैंड की सुरक्षा दीवारों में दरारें आ गई हैं। सूचना मिलने के बाद उन्होंने भंजराड़ू स्थित अंतरराज्यीय बस स्टैंड का निरीक्षण कर रिपोर्ट निदेशालय भेज दी है। निदेशालय के आगामी आदेशों के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed