{"_id":"69025113919d28414f02a217","slug":"bhalotha-team-defeated-echreta-by-55-runs-chamba-news-c-88-1-cmb1003-164969-2025-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: भलोठा की टीम ने एचरेटा को 55 रन से दी शिकस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: भलोठा की टीम ने एचरेटा को 55 रन से दी शिकस्त
Wed, 29 Oct 2025 11:08 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Wed, 29 Oct 2025 11:08 PM IST
विज्ञापन
चंबा। ऐतिहासिक चौगान में चल रही राजकुमार ब्रिजेंद्र सिंह मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता के दौरान एक मैच खेला गया। इस मैच में भलोठा की टीम ने एचरेटा को 55 रन से शिकस्त दी। प्रतियोगिता के आयोजन सचिव राजीव सहगल ने बताया कि इस मैच में भलोठा की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 15 ओवर में 152 रन बनाए। इसमें चिक्कू ने 56 और मनु ने 40 रन की पारी खेली। एचरेटा की ओर से राकू ने तीन विकेट चटकाए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी एचरेटा की टीम 97 रन ही बना सकी। इसमें नवू ने 51 रन बनाए, लेकिन वह अपनी टीम को जीत की दहलीज तक नहीं पहुंचा पाए। इस जीत के साथ भलोठा की टीम ने प्रतियोगिता के अगले दौर में प्रवेश किया।