{"_id":"66b645df2524979a230513a7","slug":"bhajoutra-school-on-the-verge-of-collapse-due-to-lack-of-repair-chamba-news-c-88-1-ssml1004-130702-2024-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: मरम्मत न होने से गिरने के कगार पर भजौत्रा स्कूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: मरम्मत न होने से गिरने के कगार पर भजौत्रा स्कूल
Fri, 09 Aug 2024 10:07 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Fri, 09 Aug 2024 10:07 PM IST
विज्ञापन
चंबा। निर्माण के 15 वर्ष बाद एक बार भी मरम्मत नहीं होने से वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भजौत्रा का भवन गिरने के कगार पर पहुंच चुका है। बरसात के मौसम में होने वाली बरसात भवन को और भी ज्यादा नुकसान पहुंचा रही है।
स्कूल के कमरों की छत से सीमेंट गिरता रहता है। इसके चलते छत में डाले गए सरिये भी नजर आने लगे हैं। समय रहते इस भवन की मरम्मत नहीं की गई तो आने वाले समय में यह भवन धराशायी हो सकता है। ऐसा होने से जान माल का भी नुकसान हो सकता है। इसी स्कूल भवन के नीचे विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण करते हैं। वर्तमान समय में लगभग 100 विद्यार्थी स्कूल में शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। इसी भवन में आईसीटी लैब भी संचालित है। जिस कमरे में यह लैब चल रही है, उसकी हालत भी काफी दयनीय हो चुकी है।
स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष कुलदीप कुमार अभिभावकों में खेम राज, जगदीश, देस राज, कांता देवी, कमलेश कुमार और टेक चंद ने कहा कि वर्ष 2009 में इस भवन का निर्माण किया गया था, तब से लेकर आज दिन तक इस भवन की एक बार भी मरम्मत नहीं की गई है। यही कारण है कि भवन मौजूदा समय में गिरने की कगार पर पहुंच चुका है। उन्होंने सरकार व विभाग से मांग की है कि भवन की हालत में शीघ्र सुधार किया जाए।
विज्ञापन
-- शिक्षा विभाग के उपनिदेशक प्यार सिंह चाढ़क का कहना है कि उनके पास ऐसा मामला नहीं आया है। स्कूल प्रबंधन समिति को निर्देश दिए जाएंगे कि इसकी रिपोर्ट बनाकर कार्यालय में जमा करवाएं।
--