{"_id":"6329fd8756139176be3cfa86","slug":"bhagota-jakhral-road-restored-after-one-month-chamba-news-sml4223714143","type":"story","status":"publish","title_hn":"भगोता-जखराल सड़क एक माह बाद बहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भगोता-जखराल सड़क एक माह बाद बहाल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किहार (चंबा)। भगोता-जखराल सड़क को आखिरकार लोक निर्माण विभाग ने यातायात के लिए बहाल करवा दिया। अमर उजाला में प्रमुखता के साथ खबर प्रकाशित होने के बाद संबंधित विभाग ने लोगों की समस्या को हल करते हुए मार्ग को यातायात के लिए खुलवाया। मार्ग बहाल होने से सैकड़ों लोगों ने राहत की सांस ली। ग्रामीणों ने लोक निर्माण विभाग और अमर उजाला का आभार व्यक्त किया है।
गौरतलब है कि भगोता-जखराल मार्ग एक माह पहले हुई भारी बारिश के कारण जगह-जगह हुए भूस्खलन से बाधित हो गया था। मार्ग पर जगह-जगह टनों के हिसाब से मलबा और पत्थरों के गिरने से ग्रामीणों सहित वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला किहार जाने वाले विद्यार्थियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। विद्यार्थियों को रोजाना पांच से सात किलोमीटर का पैदल सफर तय कर स्कूल पहुंचना पड़ रहा था। सड़क बंद होने से ग्राम पंचायत किलोड़ के रबाणी प्रथम, द्वितीय और तृतीय, रौण, बिसुबग, निमाड़, बंजवाड़, चमडेऊ, शाली, बंजली, तलाई, जखराल प्रथम, द्वितीय और पड़ी गांवों की डेढ़ हजार की आबादी को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
ग्रामीणों ने विभाग के सुस्त रवैये से आक्रोशित होकर एक सप्ताह में मार्ग सुचारु न करवाने पर अधिशासी अभियंता का सलूणी मुख्यालय पहुंचकर घेराव करने की भी चेतावनी दी थी। लोगों की इस समस्या को अमर उजाला में प्रमुखता के साथ प्रकाशित किया गया। इसके बाद विभाग ने जेसीबी से मार्ग को यातायात के लिए बहाल करवाया। सड़क बहाल होने की पुष्टि लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता दीपक महाजन ने की है।