{"_id":"68ceeb055a35d18ada067116","slug":"bhadrakali-bhalei-matas-court-is-decorated-with-colorful-lights-and-flowers-chamba-news-c-88-1-ssml1004-161343-2025-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: रंग-बिरंगी लाइटों और फूलों से सज रहा भद्रकाली भलेई माता का दरबार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: रंग-बिरंगी लाइटों और फूलों से सज रहा भद्रकाली भलेई माता का दरबार
Sun, 21 Sep 2025 06:26 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Sun, 21 Sep 2025 06:26 AM IST
विज्ञापन
चंबा। नवरात्र को लेकर जिला चंबा के मंदिरों को रंग-बिरंगी लाइटों और फूलों से सजाया जा रहा है। भलेई माता मंदिर, चामुंडा माता, चौरासी परिसर, बन्नी माता, लक्ष्मीनारायण, शीतला माता, लाके वाली माता सहित अन्य प्रसिद्ध मंदिरों में नवरात्र को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं।
नवरात्रों के दौरान इन मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ती है। ऐतिहासिक भद्रकाली भलेई माता मंदिर में नवरात्र को लेकर खास इंतजाम किए जा रहे हैं। मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं को गाड़ियां पार्क करने के लिए व्यवस्था रहेगी। वहीं मंदिर परिसर में पहले नवरात्र से दुर्गा सप्तशती पाठ मंदिर के पुजारी सुबह से आरंभ करेंगे। बता दें कि ऐतिहासिक भद्रकाली भलेई माता मंदिर में सबसे ज्यादा भीड़ रहती है। मंदिर के गर्भ गृह में आने-जाने के लिए अलग रास्ते की व्यवस्था की गई है।
मंदिर आने जाने वाले हर व्यक्ति पर नजर रखने के लिए प्रबंधन कमेटी ने सीसीटीवी कैमरे लगाए हैं। पुलिस जवान भी मंदिर परिसर में नियुक्त किए जाएंगे। जिला मुख्यालय में लक्ष्मीनारायण, चामुंडा और शीतला माता मंदिर में नवरात्र के दौरान अधिक भीड़ रहती है। भरमौर के चौरासी मंदिर में भी भक्तों की भीड़ उमड़ती है। नवरात्र को लेकर जहां मंदिर कमेटियों ने सजावट से लेकर अन्य इंतजाम किए हैं तो पूजा का सामान बेचने वालों ने चढ़ावे के लिए माता की चुनरी से लेकर प्रसाद की अलग-अलग पैकिंग बनाकर दुकानों में बेचने के लिए रखी हैं।
विज्ञापन
भद्रकाली भलेई मंदिर कमेटी के प्रधान कमल ठाकुर ने बताया कि नवरात्र में माता के दरबार को फूलों और रंग-बिरंगी लाइटों से सजाया जा रहा है। श्रद्धालुओं की सहूलियत के लिए मंदिर प्रबंधन की ओर से कई इंतजाम किए जा रहे हैं। मंदिर में तीसरी आंख के पहरे में श्रद्धालु माता के चरणों में शीश नवाजेंगे। बिजली-पानी और पुलिस बल तैनाती के लिए विभागाध्यक्षों से मिल कर आग्रह किया गया है।