{"_id":"68120c9c0c911d85bc05a76f","slug":"bhadiankothi-team-defeated-baggi-by-14-runs-chamba-news-c-88-1-cmb1003-149478-2025-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: भड़ियांकोठी की टीम ने बग्गी को 14 रन से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: भड़ियांकोठी की टीम ने बग्गी को 14 रन से हराया
विज्ञापन
भड़ियांकोठी की टीम ने बग्गी को 14 रन से हराया
बारगाह में प्रतियोगिता के तहत हुअ दो मुकाबले
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। पुलिस मैदान बारगाह में चल रही बीआरटीसी क्रिकेट प्रतियोगिता के तहत दो मैच हुए। पहले मैच में राइजिंग स्टार की टीम ने लेच को छह विकेट से हराया, जबकि दूसरे मैच में भड़ियांकोठी ने बग्गी की टीम को 14 रन से शिकस्त दी। यह जानकारी प्रतियोगिता स्कोरर दर्शन सिंह चौहान ने दी। उन्होंने बताया कि पहले मैच में लेच की टीम ने पहले बल्लेबाजी की और निर्धारित 15 ओवरों में 91 रन बनाए। इसमें छोटू ने 21 रन बनाए। राइजिंग स्टार की ओर से सम्मू ने तीन विकेट हासिल किए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी राइजिंग स्टार की टीम ने चार विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। इसमें छोटू ने सर्वाधिक 49 रन बनाकर अपनी टीम को जीत की दहलीज तक पहुंचाया। लेच की ओर से नीरज ने दो विकेट हासिल किए। दिन के दूसरे मैच में भड़ियांकोठी की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 15 ओवरों में 143 रन बनाए। इसमें सूरज ने 56 और विनोद ने 15 रन बनाए। बग्गी की ओर से चैन सिंह ने तीन विकेट हासिल किए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी बग्गी की टीम 129 रन ही बना सकी। इसमें विराज ने 62 और पंकज ने 20 रन बनाए लेकिन अपनी टीम को जीत नहीं दिलवा पाए। भड़ियांकोठी की ओर से अभि ने तीन विकेट चटकाए। दोनों विजेता टीमों ने प्रतियोगिता के अगले दौर में प्रवेश किया।