फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   benikhet one arrested with chitta

बनीखेत में पंजाब के शख्स से पकड़ा 6.42 ग्राम चिट्टा

Sat, 21 Nov 2020 07:02 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 21 Nov 2020 07:02 PM IST
विज्ञापन
benikhet one arrested with chitta
बनीखेत (चंबा)। बनीखेत क्षेत्र के एक निजी होटल में रह रहे पंजाब के व्यक्ति से राज्य मादक पदार्थ नियंत्रण इकाई कांगड़ा की टीम ने 6.42 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। टीम को यह कामयाबी शनिवार दोपहर के बाद मिली।
विज्ञापन

टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मुकद्दमा दर्ज किया गया है। तस्कर की पहचान जोगिंद्र पाल सिंह पुत्र जगजोत सिंह निवासी मोहल्ला सिरहंदिया नवां नगर पंजाब के रूप में हुई।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार आरोपी शुक्रवार को बनीखेत में पहुंचा था और एक निजी होटल में ठहरा लिया। यहां वह अपने साथ लाई गई चिट्टे की खेप को अलग-अलग हिस्सों में पैक कर रहा था। राज्य मादक पदार्थ नियंत्रण इकाई की टीम को इसकी गुप्त सूचना मिली। इसके बाद एएसआई करतार सिंह की अगुवाई में मुख्य आरक्षी मोहम्मद असलम, मनोहर लाल, आरक्षी संजय कुमार और अरुण की टीम ने निजी होटल में दबिश दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां आरोपी के कमरे की तलाशी ली गई। इस दौरान 36 अलग-अलग पुड़ियों से चिट्टा बरामद किया गया। जबकि कुछ पॉलिथीन बरामद हुआ। टीम ने इस भार किया तो 6.42 ग्राम मात्रा निकली। टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। बताया जा रहा है कि आरोपी अपने साथ लाए चिट्टे को जगह-जगह बेचने वाला था। मगर इससे पहले ही उसे दबोच लिया गया।

नारकोटिक्स सेल के डीएसपी कांगड़ा संजय शर्मा ने खबर की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि टीम ने बनीखेत स्थित एक निजी होटल में रह रहे व्यक्ति से 6.42 ग्राम चिट्टा बरामद करने में सफलता हासिल की है। आरोपी पंजाब का रहने वाला है। मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed