फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   BCCI Qualified Coach Dr. Geeta Mehta Enthusiasts Cricket Players

बीसीसीआई क्वालीफाइड कोच डॉ. गीता मेहता ने क्रिकेट खिलाड़ियों में भरा जोश

Sun, 28 Nov 2021 07:03 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 28 Nov 2021 07:03 PM IST
विज्ञापन
BCCI Qualified Coach Dr. Geeta Mehta Enthusiasts Cricket Players
पुलिस मैदान बारगाह में युवा खिलाड़ियों को टिप्स देतीं महिला क्रिकेट कोच डॉक्टर गीता मेहता। - फोटो : Chamba
चंबा। बीसीसीआई क्वालीफाइड कोच एवं वर्तमान समय में बतौर एचपीसीए कोच सेवाएं दे रहीं डॉ. गीता मेहता रविवार को पुलिस ग्राउंड बारगाह पहुंचीं। यहां उन्होंने महिला तथा पुरुष वर्ग के क्रिकेट खिलाड़ियों के साथ सीधा संवाद करते हुए उन्हें खेल से संबंधित जरूरी टिप्स दिए। कहा कि महिला खिलाड़ियों के लिए जल्द शिविर का भी आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन

यह पहला मौका था जब डॉ. गीता मेहता चंबा मुख्यालय में खिलाड़ियों की प्रतिभा को दिशा देने पहुंचीं थीं। उन्होंने खिलाड़ियों को जरूरी टिप्स देने के साथ ही खेल को सुधारने और जीवन में खेल के महत्व के बारे में बताया। उन्होंने विशेषकर महिला खिलाड़ियों को क्रिकेट की बारीकियों की जानकारी दी तथा इसमें कॅरिअर बनाने के संबंध में भी मार्गदर्शन किया। उन्होंने कहा कि महिला क्रिकेट खिलाड़ियों के लिए आगे बढ़ने के आज कई अवसर हैं। एचपीसीए की ओर से भी महिला खिलाड़ियों को बेहतर मंच प्रदान किया जा रहा है। आज भले ही चंबा में कुछ ही खिलाड़ी क्रिकेट खेलती हों, लेकिन आने वाले समय में इन्हें देखकर अन्य युवतियां व बच्चियां भी आकर्षित होंगी।
विज्ञापन

डॉ. गीता मेहता 2009, 2010 तथा 2016 में बीसीसीआई वूमन वर्किंग कमेटी की सदस्य रह चुकी हैं। इसके अलावा 2009 में इंडिया-इंग्लैंड सीरीज के दौरान इंडियन वूमन टीम के साथ मैनेजर, एचपीसीए कोच मैनेजर, एचपीसीए वूमन क्रिकेट एकेडमी सलेक्टर, जेडसीए वूमन कोच तथा एचपीसीए रिप्रजेंटेटिव नोर्थ जोन की जोनल सलेक्टर सहित विभिन्न पदों पर रह चुकी हैं। वहीं, रविवार को अंतर जिला वरिष्ठ वर्ग क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए टीम के चयन को लेकर ट्रायल का आयोजन भी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें जिलाभर से खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। जिला क्रिकेट संघ के संयोजक मनुज शर्मा ने बताया कि डॉ. गीता मेहता से खिलाड़ियों में जोश भरने का आग्रह किया गया था। जिला क्रिकेट संघ की ओर से किए गए आग्रह पर वह चंबा पहुंचीं तथा खिलाड़ियों को महत्वपूर्ण टिप्स दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed