फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Baskets of balanced diet given to pregnant women

Chamba News: गर्भवती महिलाओं को दीं संतुलित आहार की टोकरियां

Mon, 02 Sep 2024 09:46 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Mon, 02 Sep 2024 09:46 PM IST
विज्ञापन
Baskets of balanced diet given to pregnant women
चंबा के आंगनबाड़ी केंद्र जनसाली में पोषण माह को लेकर कार्यक्रम के दौरान नौनिहाल को आहार ​​खिलात
चंबा। जनसाली आंगनबाड़ी केंद्र में महिला एवं बाल विकास विभाग चंबा ने संपूर्णता अभियान के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें गर्भवती महिलाओं को गोद भराई रस्म में संतुलित आहार की टोकरियां वितरित की गईं।
विज्ञापन

महिला एवं बाल विकास अधिकारी राकेश चौधरी ने महिलाओं को विभाग की योजनाओं के बारे में बताया। पीरामल फाउंडेशन से विपिन कश्यप ने नवजात बच्चे के जीवन के शुरुआती एक हजार दिनों के महत्व के बारे में जानकारी दी। स्वास्थ्य विभाग से डॉ. हितेश और डॉक्टर मेघा ने अनियमित तथा मासिक धर्म के प्रति महिलाओं को जागरूक किया। जिला मिशन समन्वयक मनोहर नाथ ने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ, 100 दिवसीय जागरूकता अभियान के बारे में जानकारी दी। संपूर्णता अभियान का शुभारंभ उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने 4 जुलाई को किया था। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य नीति आयोग के मानकों के आधार पर आकांक्षी जिला में सुधार लाना है। यह अभियान 30 सितंबर तक चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed