फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Baraur in kabaddi, Kuthed won in wrestling

कबड्डी में बरौर बना विजेता, कुश्ती में कुठेड़ स्कूल ने मारी बाजी

Fri, 10 Jun 2022 10:42 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jun 2022 10:42 PM IST
विज्ञापन
Baraur in kabaddi, Kuthed won in wrestling
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कियाणी में खेलकूद प्रतियोगिता में विजेता रहे खिलाड़ी को मैडल पह? - फोटो : Chamba
चंबा। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कियाणी में आयोजित अंडर-19 छात्र वर्ग की सेंट्रल जोन स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में वॉलीबाल में पुखरी विजेता और कुठेड़ उप विजेता रही।
विज्ञापन

कबड्डी प्रतियोगिता में बरौर विजेता बनी और रण्डोह स्कूल उपविजेता रही। खोखो में मसरूंड और सिढ़कुंड क्रमश: विजेता और उपविजेता रही। मार्च पास्ट में लुड्डू स्कूल अव्वल रहा। कुश्ती प्रतियोगिता में कुठेड़ ने बाजी मारी। बैडमिंटन प्रतियोगिता में बाल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चंबा विजेता रहा। समापन समारोह में विधानसभा उपाध्यक्ष हंस राज बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहे। उन्होंने विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि खेलों से मानसिक और शारीरिक विकास होता है।
विज्ञापन

सहायक उच्च शारीरिक शिक्षा अधिकारी तिलक बिजलवान ने बताया कि प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने खूब पसीना बहाया। उन्होंने बताया कि 45 स्कूलों के 600 विद्यार्थियों ने प्रतियोगिता में भाग लिया। इस मौके पर स्कूलों के शारीरिक शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed