{"_id":"63b45adb8f8a33362d0c49a1","slug":"bank-s-outsourced-employee-sacked-chamba-news-sml432837028","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: बैंक का आउट सोर्स कर्मचारी बर्खास्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: बैंक का आउट सोर्स कर्मचारी बर्खास्त
विज्ञापन
पांगी (चंबा)। जिले के जनजातीय क्षेत्र पांगी के किलाड़ मुख्यालय स्थित एसबीआई शाखा में तैनात अस्थायी कर्मचारी को बर्खास्त कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि कर्मचारी पिछले काफी समय से कार्यालय (शाखा) में अनुपस्थित चल रहा था। इसके बाद शाखा प्रबंधक ने तुरंत प्रभाव से कार्रवाई करते हुए ठेकेदार को नोटिस जारी किया। इसके बाद अस्थायी कर्मचारी को किलाड़ शाखा से बर्खास्त कर दिया गया है। हालांकि इस संबंध में कई बार बैंक शाखा प्रबंधक की ओर से कर्मचारी को लिखित रूप से भी अवगत करवाया गया लेकिन उसके बावजूद वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा था।
जानकारी के मुताबिक चंडीगढ़ के एक नामी ठेकेदार की ओर से पांगी के किलाड़ में स्थित एसबीआई में आउट सोर्स पर कर्मी को तैनात किया गया था। पिछले 10 सालों से अपने कार्य को अंजाम देने के बजाय वह हमेशा शाखा से गायब रहता था। उसकी इन हरकतों को देखते हुए 31 दिसंबर को एसबीआई किलाड़ प्रबंधक ने कार्रवाई करते हुए ठेकेदार को नोटिस जारी कर कर्मचारी को बर्खास्त कर दिया।
एसबीआई किलाड़ के प्रबंधक आशीष कुमार ने बताया कि शाखा की ओर से कार्यालय में सफाई व्यवस्था सुचारु रखने के लिए हर माह ठेकेदार को 15 से 16 हजार रुपये दिए जाते हैं लेकिन उसके बावजूद ठेकेदार की ओर से शाखा में तैनात किया गया कर्मी अपने कार्य को बखूबी से अंजाम नहीं दे रहा था।
विज्ञापन
इसको लेकर उन्होंने संबंधित ठेकेदार को नोटिस भेजकर कर्मी को तुरंत शाखा से निकालने के आदेश जारी किए हैं।
पांगी किलाड़ ब्रांच से बर्खास्त अस्थायी कर्मी सीता राम ने बताया कि मैं पिछले दस साल से किलाड़ शाखा में काम करता था लेकिन शाखा प्रबंधक ने मनमर्जी करते हुए मुझे निकाल दिया। कहा कि घर की परिस्थितियों को देखते हुए कुछ समय कार्यालय नहीं पहुंचा था।