फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Ban on Aadhaar authentication process for scholarship

Chamba News: स्कॉलरशिप के लिए आधार प्रमाणिकता प्रक्रिया पर रोक

Sun, 18 Feb 2024 10:39 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sun, 18 Feb 2024 10:39 PM IST
विज्ञापन
Ban on Aadhaar authentication process for scholarship
चंबा। एनएसपी पोर्टल के तहत आधार प्रमाणिकता प्रक्रिया को लेकर शिक्षा विभाग ने रोक लगा दी है। आगामी वार्षिक परीक्षाओं का शेड्यूल होने के चलते इस कार्य को स्थगित किया गया है।
विज्ञापन

अब आगामी नए सत्र से आधार प्रमाणिकता प्रक्रिया शुरू की जाएगी। जानकारी के अनुसार अब तक प्रारंभिक शिक्षा विभाग के तहत 16 में से तीन ब्लॉकों में आधार प्रमाणिकता का कार्य पूरा हो चुका है। तीन ब्लॉको से करीब 225 स्कूल मुखियाओं की प्रमाणिकता हो चुकी है। गत माह ही यह कार्य हुआ है। हालांकि, अन्य ब्लॉकों को भी इसमें शामिल करने की योजना थी, मगर बारिश और बर्फबारी के चलते शेड्यूल नहीं बन पाया। बहरहाल, अब विभाग की ओर से नए सत्र से ही इसे शुरू करने की योजना बनाई जा रही है।
विज्ञापन




गौरतलब है कि सरकार की ओर से अब नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल के तहत आधार प्रमाणिकता को अनिवार्य कर दिया है। सरकार की ओर से इस तरह का कदम उठाने का मकसद स्कॉलरशिप योजना में हो रही धांधलियों पर रोक लगाना है। आधार प्रमाणिकता के तहत स्कूल प्रभारियों का पंजीकरण किया जाएगा। यह स्कॉलरशिप पोर्टल स्कूल स्तर पर तब ही खुलेगा जब संबंधित स्कूल प्रभारी के मोबाइल पर ओटीपी आएगा। ओटीपी आने के बाद विभिन्न स्कॉलरशिप योजनाओं के तहत विद्यार्थी पंजीकरण करवा सकेंगे। कार्यवाहक प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक चंबा ज्ञान चंद का कहना है कि नया सत्र शुरू होने पर ही अब आधार प्रमाणिकता प्रक्रिया शुरू की जाएगी। वर्तमान में तीन ब्लॉकों के 225 स्कूलों का पंजीकरण किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed