फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Balanced pruning strengthens the structure of apple plants: Dr. Pramod

संतुलित छंटाई से मजबूत होती है सेब के पौधों की संरचना : डॉ. प्रमोद

Sun, 28 Dec 2025 10:33 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sun, 28 Dec 2025 10:33 PM IST
विज्ञापन
Balanced pruning strengthens the structure of apple plants: Dr. Pramod
चंबा। संतुलित और हल्की छंटाई से सेब के पौधों की संरचना मजबूत रहती है। यह बात उद्यान विभाग के उप निदेशक डॉ. प्रमोद शाह ने कही। उन्होंने रविवार को विकास खंड मैहला की ग्राम पंचायत बैली में बागवान पवन कुमार के सेब के बगीचों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने बागवानों को छंटाई को लेकर विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सेब के पौधों में सेंट्रल लीडर प्रणाली अपनाना अत्यंत लाभकारी है। इसके अंतर्गत पौधे में एक सीधा और मजबूत मुख्य तना बनाए रखा जाए, तने के चारों ओर तीन से चार मुख्य शाखाएं 60-70 डिग्री कोण पर विकसित की जाएं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष की बढ़त को केवल 20-25 प्रतिशत तक ही हेड बैक करेें। आपस में क्रॉस हो रही, बहुत पास-पास उगी, सूखी, अत्यधिक सीधी टहनियों को पूरी तरह हटाएं। फलन स्पर्स को क्षति पहुंचाए बिना भीड़भाड़ वाले स्थानों पर हल्की थिनिंग अवश्य करें। इससे पौधों में प्रकाश का समुचित प्रवेश एवं वायु संचार बेहतर होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed