{"_id":"61cc8dc2fed5a138ad2091d2","slug":"bakloh-person-dies-of-corona-chamba-news-sml3950684155","type":"story","status":"publish","title_hn":"बकलोह गांव में 61 वर्षिय व्यक्ति की कोरोना से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बकलोह गांव में 61 वर्षिय व्यक्ति की कोरोना से मौत
विज्ञापन
bakloh person dies of corona
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा। जिले के बकलोह गांव में 61 वर्षीय व्यक्ति की कोरोना संक्रमण से मौत हो गई, जो पिछले कई दिनों से पंडित जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज चंबा के सारी वार्ड में भर्ती था। यहां उसकी कोरोना जांच करने पर रिपोर्ट पॉजिटिव आई। उसके बाद उसे डीसीएचसी (डेडिकेटिड कोविड हेल्थ सेंटर) में शिफ्ट किया गया, जहां मंगलवार शाम को उसने दम तोड़ दिया। मरीज कोरोना संक्रमण के साथ निमोनिया और फेफड़े की बीमारी से भी ग्रसित था। इसके चलते उसकी सेहत में सुधार नहीं हो पा रहा था। उसके इलाज के लिए चिकित्सीय टीमें दिन-रात प्रयास कर रही थीं लेकिन, निमोनिया और फेफड़े की बीमारी से उसकी मौत हो गई।
व्यक्ति ने कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज लगवा रखी थीं। गौरतलब है कि जिले में कई माह बाद कोरोना से किसी मरीज की मौत हुई है। जिले में कोरोना से मरने वालों की संख्या अब 161 पहुंच गई है। जबकि, जिले में कोरोना के तीन सक्रिय मरीज हैं। ओमिक्रॉन के खतरे की आहट में कोरोना से व्यक्ति की अचानक मौत से विभाग की चिंता बढ़ गई है।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर कपिल शर्मा ने बताया कि 61 वर्षीय व्यक्ति की कोरोना संक्रमण से मौत हुई है। उन्होंने लोगों को सचेत किया है कि वे कोरोना को लेकर किसी प्रकार की लापरवाही न बरतें। कोविड नियमों की कड़ाई से पालना करें।