{"_id":"6a5e5b2411b8c5b6580f7dc6","slug":"bail-plea-rejected-in-the-high-court-as-well-following-the-district-courts-rejection-chamba-news-c-88-1-ssml1006-190542-2026-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: जिला अदालत के बाद उच्च न्यायालय में भी जमानत याचिका हुई खारिज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: जिला अदालत के बाद उच्च न्यायालय में भी जमानत याचिका हुई खारिज
Mon, 20 Jul 2026 11:00 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Mon, 20 Jul 2026 11:00 PM IST
विज्ञापन
नकली दवा के मामले में गिरफ्तार की गई थी कूरियर कंपनी की मालकिन
मुंबई से उनकी कंपनी चंबा के युवाओं को पहुंचा रही थी नकली नशीली दवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। उच्च न्यायालय में न्यायाधीश संदीप शर्मा की अदालत ने नकली दवा मामले की आरोपी की जमानत याचिका को खारिज कर दिया। चंबा में नशीली नकली दवाई के मामले में गिरफ्तार कूरियर कंपनी की मालकिन आशा मैसी जेल में बंद है। उन्हें दवा नियंत्रक विभाग ने चंबा में गिरफ्तार किया था। उनकी कंपनी मुंबई से नकली दवाइयों की खेप चंबा में पहुंचा रही थी। गिरफ्तारी के बाद उन्होंने जिला अदालत में अपनी जमानत के लिए याचिका दायर की लेकिन अदालत ने उनकी याचिका खारिज कर दी। इसके बाद उन्होंने उच्च न्यायालय में याचिका दायर की थी। इसकी सुनवाई कुछ दिन पहले हुई थी।
प्रदेश सरकार की तरफ से एडिशनल एडवोकेट जनरल राजन कहलोन ने जमानत याचिका का कड़ा विरोध किया। उन्होंने अदालत को बताया कि आरोपी कूरियर के जरिये चंबा के युवाओं को नशे की लत लगने वाली नकली दवा पहुंचा रही थी। राज्य दवा नियंत्रक मनीष कपूर ने बताया कि कूरियर कंपनी की मालकिन की जमानत याचिका खारिज हो गई है। संवाद
--