{"_id":"606ef1468ebc3e8ca1059e76","slug":"bagdhar-school-sealed-after-death-of-corona-infected-teacher-chamba-news-sml366776197","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षक की मौत के बाद बगढ़ार स्कूल दो दिन के लिए सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षक की मौत के बाद बगढ़ार स्कूल दो दिन के लिए सील
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बनीखेत (चंबा)। डलहौजी की महिला अध्यापक की कोरोना संक्रमण से मौत के बाद स्थानीय प्रशासन ने बगढ़ार स्कूल को दो दिन के लिए सील कर दिया है। इसके साथ स्कूल में तैनात 29 स्टाफ सदस्यों को 48 घंटों के लिए होम क्वारंटीन कर दिया है। महिला अध्यापक के संपर्क में आए स्टाफ के कोरोना जांच के लिए सैंपल भी लिए जाएंगे।
गौरतलब है कि महिला अध्यापक बगढ़ार स्कूल में तैनात थीं, जिसकी बुधवार देर रात कोरोना संक्रमण से अचानक मौत हो गई। महिला की मौत के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। जिला प्रशासन स्थानीय लोगों को कोरोना संक्रमण से बचने के लिए जरूरी नियमों की पालना करने के लिए जागरूक कर रहा है।
एसडीएम डलहौजी जगन ठाकुर ने बताया कि स्कूल को दो दिन के लिए सील कर दिया गया है। साथ ही स्कूल को पूरी तरह से सैनिटाइज भी करवाया गया है। एहतियात के तौर पर स्कूल में तैनात स्टाफ को होम क्वारंटीन किया गया है।