फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   BA first year student Lalita tops in speech competition

Chamba News: भाषण प्रतियोगिता में बीए प्रथम वर्ष की छात्रा ललिता अव्वल

Sun, 05 Oct 2025 05:59 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sun, 05 Oct 2025 05:59 AM IST
विज्ञापन
BA first year student Lalita tops in speech competition
अंतररा@ट्रीय अंहिसा दिवस के मौके पर सलूणी कॉलेज मेंआयोजित कार्यक्रम में मौजूद विद्यार्थी।
राजकीय महाविद्यालय सलूणी में मनाया अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सलूणी (चंबा)। राजकीय महाविद्यालय सलूणी में आंतरिक मूल्यांकन आश्वासन प्रकोष्ठ, महिला प्रकोष्ठ और इतिहास विभाग के संयुक्त तत्वावधान में अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस मनाया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय में पोस्टर प्रतियोगिता, भाषण प्रतियोगिता, प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। भाषण प्रतियोगिता में बीए प्रथम वर्ष की छात्रा ललिता पहले स्थान पर रहीं। वहीं, तृतीय वर्ष का पीयूष राणा दूसरे स्थान और दीक्षा तीसरे स्थान पर रहीं। प्रश्नोत्तरी में प्रथम स्थान पर तृतीय वर्ष की दीक्षा, प्राची राणा और कनिका की टीम रही। इसके साथ ही कनिका, आकांक्षा, स्नेहा शर्मा, सपना कुमारी, पायल बसंत और रीता कुमारी ने महात्मा गांधी के ऊपर एक सुंदर नाटक की प्रस्तुति दी। इस अवसर पर जागोरी संस्था की जिला संयोजक उमा कुमारी और खंड संयोजक रजनी भी उपस्थित रहीं। उमा कुमारी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए माहवारी के दौरान समाज की भ्रांतियों पर बात की और छात्राओं को पौष्टिक और संतुलित आहार लेने की सलाह दी। विश्व अहिंसा दिवस पर उन्होंने कहा कि भारतीय समाज में महिला हिंसा को खत्म करना अति आवश्यक है। कार्यक्रम के दौरान प्राचार्य मोहिंदर कुमार सलारिया ने कहा कि जिस प्रकार गांधीवादी युग दोनों विश्व युद्धों की विभीषिका से ग्रसित था, उसी प्रकार 21वीं सदी आतंकवाद, गरीबी, भुखमरी, साइबर अपराध जैसी अनेक चुनौतियों को झेल रहा है। इस मौके पर कॉलेज का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed