फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Ayushman cards will be made for senior citizens, free treatment up to Rs 5 lakh: CMO

वरिष्ठ नागरिकों के बनेंगे आयुष्मान कार्ड, पांच लाख तक मुफ्त इलाज : सीएमओ

Thu, 26 Dec 2024 11:31 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Thu, 26 Dec 2024 11:31 PM IST
विज्ञापन
Ayushman cards will be made for senior citizens, free treatment up to Rs 5 lakh: CMO
चंबा। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. बिपन ठाकुर ने कहा कि आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत जिले में वरिष्ठ नागरिकों के कार्ड बनाएं जाएंगे। इस कार्ड से 70 साल या इससे अधिक उम्र वाले वरिष्ठ नागरिकों का पांच लाख रुपये तक इलाज मुफ्त होगा। वे देशभर के चिह्नित सरकारी या निजी अस्पताल में मुफ्त इलाज करवा सकेंगे। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ नागरिक आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना में शामिल करने की अधिसूचना केंद्र सरकार ने जारी कर दी है।आयुष्मान कार्ड पर कैंसर, गुर्दा रोग, हृदय रोग, डेंगू, चिकनगुनिया, मलेरिया, डायलिसिस, घुटना और कूल्हा प्रत्यारोपण, मोतियाबिंद समेत अन्य बीमारियों का निशुल्क उपचार करवा सकेंगे।
विज्ञापन

ये होंगे नियम
कार्ड बनाने के लिए लाभार्थी के पास वैद्य आधार कार्ड, जिसमें आयु 70 साल से अधिक हो और फोन नंबर से जुड़ा होना चाहिए। कार्ड बनाने के लिए कोई आय सीमा नहीं है, हालांकि लाभार्थी को घोषणा देनी होती है कि वह केंद्रीय सरकार स्वास्थ्य योजना, एक्स-सर्विसमैन कंट्रीब्यूटरी हेल्थ स्कीम, केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल या कोई भी कैशलेस प्रतिपूर्ति-आधारित स्वास्थ्य बीमा योजना आंशिक/पूर्ण रूप से सरकार की ओर से वित्त पोषित राज्य/केंद्र/पीएसयू में लाभार्थी नहीं है, अगर है तो उसका ब्योरा देना होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed