फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Awareness created on diseases spread by animals

Chamba News: जीवों से फैलने वाले रोगों पर किया जागरूक

Wed, 11 Mar 2026 07:55 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 11 Mar 2026 07:55 AM IST
विज्ञापन
Awareness created on diseases spread by animals
चुवाड़ी कॉलेज में व्याख्यान कार्यक्रम का आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चुवाड़ी (चंबा) राजकीय महाविद्यालय चुवाड़ी के रेड रिबन क्लब की ओर से वेक्टर जनित रोग एक बढ़ती सार्वजनिक स्वास्थ्य चुनौती विषय पर विशेष व्याख्यान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों और शिक्षकों को मच्छरों समेत अन्य जीवों से फैलने वाले खतरनाक रोगों के प्रति जागरूक करना, उनके बचाव और नियंत्रण के उपायों की जानकारी देना रहा। कार्यक्रम में रेड रिबन क्लब की संयोजक प्रो. पल्लवी बेरी मुख्य अतिथि और मुख्य वक्ता डॉ. तरुणा कौड़ा रहीं। डॉ. कौड़ा पीजीआईएमईआर चंडीगढ़ के मेडिकल पैरासाइटोलॉजी विभाग में वैज्ञानिक के रूप में कार्यरत हैं। वह कार्यक्रम में ऑनलाइन माध्यम से जुड़ीं। कार्यक्रम का संचालन डॉ. मनोज कुमार ने किया। अपने व्याख्यान में डॉ. तरुणा कौड़ा ने मलेरिया, डेंगू, चिकनगुनिया और स्क्रब टायफस जैसे जानलेवा वेक्टर जनित रोगों के लक्षण, निदान, उपचार और रोकथाम के उपायों पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि इन बीमारियों से बचाव के लिए समय पर पहचान और सामुदायिक स्तर पर जागरूकता अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने छात्रों को विभिन्न प्रकार के मच्छरों की पहचान करने के तरीकों के बारे में भी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि किस प्रकार ये मच्छर विभिन्न रोगों के वाहक बनते हैं। इसके साथ ही उन्होंने राज्य और केंद्र सरकार की ओर से मौसमी संक्रामक एवं वेक्टर जनित रोगों के प्रकोप को नियंत्रित करने के लिए अपनाई जा रही नीतियों और कार्यक्रमों पर भी चर्चा की। डॉ. मनोज कुमार ने सरल भाषा में विद्यार्थियों को जानकारी दी। क्लब के सदस्य प्रो. बलबीर सिंह ने कहा कि वेक्टर जनित रोगों के प्रति जागरूकता फैलाना समय की आवश्यकता है। ऑनलाइन व्याख्यान में डॉ. पितांबर दत्त, डॉ. अमृता, डॉ. रूप लाल, प्रो. हंस राज, डॉ. विशाल शर्मा, प्रो. सोनू भारती आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed