फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Attainment of God is the aim of human life: Jai Lal

परमात्मा की प्राप्ति ही मनुष्य जीवन का उद्देश्य : जय लाल

Sun, 12 May 2024 10:46 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sun, 12 May 2024 10:46 PM IST
विज्ञापन
Attainment of God is the aim of human life: Jai Lal
चंबा। संत निरंकारी सत्संग भवन मुगला में साप्ताहिक सत्संग का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता महात्मा जय लाल ने की।
विज्ञापन

सत्संग का शुभारंभ आरती वंदना से किया गया। इस मौके पर दूरदराज के गांवों कस्बों से आए सैकड़ों श्रद्धालुओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। महात्मा जय लाल ने अपने सार गर्भित प्रवचनों से साध-संगत को भाव विभौर करते हुए कहा कि मनुष्य जीवन का मुख्य उद्देश्य परमात्मा की प्राप्ति है। चौरासी लाख योनियां भोगने के बाद सर्वोत्तम मनुष्य योनि प्राप्त होती है। इस योनि में ही मनुष्य परमात्मा की प्राप्ति कर सकता है। कहा कि इस देह में मनुष्य की बुद्धि इतनी चेतन होती है कि वह अपने निज स्वरूप परमपिता परमात्मा की पहचान कर लेती है और रूह आवागमन के चक्र से रहित हो जाती है। आज संसार में लोग अज्ञानता के कारण परमात्मा को कहीं पहाड़ों में ढूंढ रहे हैं तो कहीं मैदानों में तलाश रहे हैं, जबकि इन सब चीजों से परमात्मा मिलने वाला नहीं है। सत्संग के अंत में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। यह जानकारी सेवादार विनोद कुमार ने दी। संवाद
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed