{"_id":"6663496c561b46978d01a6d6","slug":"asp-honored-meritorious-students-chamba-news-c-88-1-cmb1003-126596-2024-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: एएसपी ने सम्मानित किए मेधावी विद्यार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: एएसपी ने सम्मानित किए मेधावी विद्यार्थी
Fri, 07 Jun 2024 11:24 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Fri, 07 Jun 2024 11:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डलहौजी (चंबा)। गुरु नानक पब्लिक स्कूल डलहौजी में पारितोषिक वितरण समारोह धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में एएसपी शिवानी मेहला (आईपीएस) मुख्य अतिथि थीं।
कार्यक्रम में पर्यावरणीय स्थिरता पर स्कूली विद्यार्थियों ने प्रदर्शनी भी लगाई। इसे मुख्यातिथि ने खूब सराहा। मुख्यातिथि शिवानी मेहला ने कहा कि आज का कार्यक्रम देखकर उन्हें अपने बचपन की याद आ गई। आज जिस मुकाम तक पहुंची हैं, उसमें शिक्षको का काफी योगदान है। शिवानी ने कहा कि विद्यार्थियों की पर्यावरणीय स्थिरता पर लगाई प्रदर्शनी और इस विषय पर दी गई जानकारी से वह काफी प्रभावित हुई हैं। गुरु नानक पब्लिक स्कूल के प्रिंसिपल नवदीप भंडारी ने गतिविधियों के साथ इस स्कूल से पढ़ाई कर उच्च पदों पर पहुंचे बच्चों की उपलब्धियों के बारे में भी बताया। मुख्य अतिथि ने मेधावी विद्यार्थियों को मेडल, ट्रॉफी और सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया। इस दौरान ओलंपियाड में सर्वश्रेष्ठ प्रर्दशन करने वाले विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया गया। गुरु नानक पब्लिक स्कूल के चेयरमैन कैप्टन एनएस भंडारी और प्रबंधक दीपिका भंडारी ने मुख्य अतिथि को सम्मानित किया।
--