फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   As soon as it was restored, the Khadramukh-Dalli-Holi road was closed again after half an hour.

Chamba News: बहाल होते ही आधे घंटे बाद फिर बंद हो गया खड़ामुख-डल्ली-होली मार्ग

Sat, 16 Mar 2024 11:27 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sat, 16 Mar 2024 11:27 PM IST
विज्ञापन
As soon as it was restored, the Khadramukh-Dalli-Holi road was closed again after half an hour.
भूस्खलन से बंद पड़ा खड़ामुख-डल्ली-होली मार्ग
बहाल होते ही आधे घंटे बाद फिर बंद हो गया खड़ामुख-डल्ली-होली मार्ग
विज्ञापन

खड़ामुख के पास भूस्खलन होने से थमी वाहनों की रफ्तार, तीन बजे शुरू हुई थी आवाजाही
होली से चंबा-कांगड़ा जाने वाले लोग परेशान, मार्ग के दोनों ओर लगीं वाहनों की कतारें

संवाद न्यूज एजेंसी
होली (चंबा)। खड़ामुख-डल्ली-होली मार्ग 24 घंटे बाद यातायात के लिए बहाल होने के आधे घंटे बाद भूस्खलन के कारण फिर बंद हो गया। सूचना मिलने के बाद विभागीय टीम मार्ग को बहाल करने में जुट गई। बीती रात नौ बजे से बंद पड़े इस मार्ग को शनिवार को दोपहर बाद 3:00 बजे यातायात के लिए बहाल किया गया था। इसके आधे घंटे बाद ही साढ़े तीन बजे खड़ामुख के पास भूस्खलन होने से मार्ग फिर अवरुद्ध हो गया। सड़क बार-बार बंद होने से होली से चंबा और कांगड़ा की ओर जाने वाले यात्रियों को परेशान होना पड़ रहा है।
शुक्रवार दोपहर बाद करीब तीन बजे अचानक भूस्खलन से खड़ामुख-डल्ली-होली मार्ग डल्ली के पास बंद हो गया। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची विभागीय लेबर ने मार्ग छोटे वाहनों के लिए सुचारू करवा कर राहत प्रदान की। देर शाम तक मार्ग बड़े वाहनों के लिए बहाल नहीं हो पाया। विभागीय लेबर ने देररात करीब 9:00 बजे मार्ग को वाहनों के लिए सुचारु करवाया, लेकिन मध्यरात्रि फिर से भूस्खलन होने से वाहनों के पहिए थम गए। शनिवार सुबह एक बार फिर से मार्ग बहाली के कार्य में विभागीय मशीनरी जुटी। दोपहर 3:00 बजे विभागीय टीम ने मार्ग बहाल करवा कर लोगों को राहत प्रदान की। 3:30 बजे पहाड़ी से भूस्खलन के कारण खड़ामुख के पास मार्ग फिर बंद हो गया।
विज्ञापन

कैलाश कुमार, मदन लाल, किशोरी, खेम राज और भाग सिंह आदि ग्रामीणों ने कहा कि पिछले एक दिन से सड़क बंद है। मार्ग के दोनों ओर वाहनों की कतारें लगी हैं। चंबा और कांगड़ा जाने के लिए जोखिम लेकर सड़क पार करनी पड़ रही है। दूसरे छोर से टैक्सी करनी पड़ रही है। उन्होंने लोक निर्माण विभाग से मांग की है कि सड़क को शीघ्र खोला जाए। उधर, कनिष्ठ अभियंता हेमराज ने बताया कि शनिवार दोपहर बाद डल्ली के पास बड़े वाहनों के लिए मार्ग खोल दिया गया है। अब खड़ामुख के पास मार्ग यातायात के लिए बंद हो गया है। इसे बहाल करने में विभागीय टीमें जुटी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed